News :
चोरी की घटनाओं में शामिल पंजाब का अंतरराज्यीय समाना गैंग आया दून पुलिस की गिरफ्त में नगुण बैरियर पर एएचटीयू की सघन चेकिंग, मानव तस्करी और महिला-बाल अपराधों को लेकर बढ़ाई सतर्कता ईमानदारी से कोई समझौता नहीं हो सकता: उपराष्ट्रपति भारत का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह केले खरीदने के दौरान ठेले वाले ने ही महिला के बैग से उड़ाया गहने व नकदी का पर्स, गिरफ्तार अंकिता भण्डारी हत्याकांड के तीनों आरोपियों की जमानत खारिज उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षाफल सुधार परीक्षा परिणाम घोषित, हाईस्कूल का परिणाम 96.07% पहुंचा* सीमांत गांवों में पिथौरागढ़ पुलिस की पहल,चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक बंसत विहार पुलिस व एक बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश घायल, गिरफ्तार उपराष्ट्रपति के देहरादून आगमन को लेकर दून पुलिस ने शहरभर में लगाया कड़ा पहरा

लच्छीवाला टोल पर विधायक उमेश कुमार को डोईवाला पुलिस ने लिया हिरासत में

  • Share
लच्छीवाला टोल पर विधायक उमेश कुमार को डोईवाला पुलिस ने लिया हिरासत में

shikhrokiawaaz.com

01/31/2025


डोईवाला-: सर्वसमाज की महापंचायत को एकत्रित होने का आवाहन करने के बाद आज लक्सर में सर्वसमाज को सम्बोधित करने देहरादून से लक्सर जाने के दौरान डोईवाला पुलिस द्वारा लच्छीवाला में विधायक की गाड़ी को रोक लिया व विधायक उमेश कुमार को हिरासत में ले लिया है। विधायक उमेश कुमार ने अपने समर्थकों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है। पुलिस ने सर्वसमाज की बैठक में विधायक के पहुँचने के साथ ही शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते विधायक उमेश को हिरासत में लिया है। 


पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार के बीच जुबानी जंग की रार ने 26 जनवरी को उस वक़्त नया मोड़ ले लिया था जब कुंवर प्रणव चैंपियन द्वारा उमेश कुमार के कैम्प कार्यालय स्थित आवास में गोलीबारी करने के बाद में अपने समर्थकों संग जमकर गोलीबारी व गाली गलौच की गई थी। उक्त घटना के बाद देर शाम राजधानी देहरादून आने पर नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा कुंवर प्रणव को उनके 4 समर्थकों समेत गिरफ्तार कर रुड़की पुलिस के हवाले कर दिया था।


वहीं कुंवर प्रणव को गिरफ्तार करने व विधायक उमेश कुमार द्वारा घटना की प्रतिक्रिया के रूप में अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर कुंवर प्रणव के कैम्प आवास की तरफ जाने व उससे पूर्व पूर्व विधायक के आवास में जाकर गाली गलौच व बंदूक दिखाने की घटना के बावजूद उमेश कुमार को जमानत देने से गुस्साए गुर्जर समाज के लोगो द्वारा प्रशासन पर एकतरफा कार्यवाही का आरोप लगाते हुए 29 जनवरी को लक्सर स्थित कुंवर प्रणव के महल पर भारी संख्या में एकत्रित होने का आवाहन किया था जिसके चलते 29 जनवरी को भारी संख्या में रंगमहल में कुंवर प्रणव के समर्थक जुटे थे। वहीं गुर्जरों समाज के एकत्रित होने पर विधायक उमेश कुमार द्वारा 31 जनवरी को ब्राह्मण समाज व सर्वसमाज को एकत्रित होने का आवाहन किया था,जिसके तहत आज विधायक उमेश कुमार लक्सर जा रहे थे,जिस दौरान डोईवाला पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।


Comments
comment
date
latest news
भाजपा ने गढ़वाल की भोलीभाली जनता को ठगने का किया है काम: करन माहरा

भाजपा ने गढ़वाल की भोलीभाली जनता को ठगने का किया है काम: करन माहरा