News :
पत्नी की गोली मारकर हत्या, कंट्रोल रूम को फोन कर पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

भ्रामक सूचनाओं पर न दें ध्यान:एसपी रुद्रप्रयाग

  • Share
भ्रामक सूचनाओं पर न दें ध्यान:एसपी रुद्रप्रयाग

shikhrokiawaaz.com

08/03/2024


रुद्रप्रयाग:पुलिस कप्तान रुद्रप्रयाग डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बीती 31 जुलाई  की रात को केदारनाथ धाम यात्रा पैदल मार्ग  अतिवृष्टि के चलते हुए भूस्खलन के कारण पैदल मार्ग काफी स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ है। 
उन्होंने कहा कि आपदाग्रस्त इलाकों में 1 अगस्त से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश के चलते व नेटवर्क न रहने के कारण आपदा में फंसे लोगों का अपने परिजनो से सम्पर्क नहीं हो पा रहा था। रेस्क्यू अभियान के उपरान्त काफी लोगों का उनके परिजनो से सम्पर्क हो गया है, व काफी लोग अपने घरों को सकुशल भी गए हैं। 
पुलिस कप्तान ने कहा कि कुछ जगहों पर ऐसी भी सूचनाएं चल रही हैं कि काफी लोग मिसिंग हैं, जितने भी लोगों की सूचना हमारे पास है, लगभग सभी अपने घरों को पहुंच गए हैं।किसी भी तरह से अगर कोई भ्रामक सूचनाएं फैलाता है तो उस पर विश्वास न करें,उन्होंने कहा अगर आपका अपने परिजनो से सम्पर्क नहीं हो रहा है तो पुलिस से जरूर सम्पर्क करें।जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन रुद्रप्रयाग में आपके सहयोग के लिए है, परिवार जनों से सम्पर्क न हो पाने का कारण यह है कि मौसम खराब होने व नेटवर्क की समस्या के चलते यह समस्या बनी हुई है,व किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना से बचें।
उन्होंने कहा कि जिला पुलिस व जिला प्रशासन के स्तर से जारी 01364-233727, 2331077, 297878, 297879, 233387, 7579257572, 8958757335, 8078687829, 7579104738 हेल्पलाइन नंबरो पर संपर्क करें।

Comments
comment
date
latest news
भूमि धोखाधड़ी में लिप्त 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

भूमि धोखाधड़ी में लिप्त 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार