News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

*जिला प्रशासन व पुलिस ने कोचिंग सेंटरों का किया औचक निरीक्षण

  • Share
*जिला प्रशासन व पुलिस ने कोचिंग सेंटरों का किया औचक निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

08/03/2024


पिथौरागढ़:आज शनिवार को उपजिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष मिश्रा एवं पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं पुलिस व फायर की संयुक्त टीम द्वारा पिथौरागढ़ नगर क्षेत्रान्तर्गत संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षक कर सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।
उक्त निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा कोचिंग संस्थानों के एन्ट्री व एग्जिट गेट, पार्किंग स्थल सहित सम्पूर्ण परिसर व भवन का दैवीय व अन्य आपदाओं की दृष्टि से बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा बिजली व फायर सुरक्षा की दृष्टि से ऑडिट करते हुये अग्निश्मन उपकरणों को चेक किया गया।
इसी के साथ कोचिंग संस्थान के संचालकों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियां करने वाले युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संस्थान पर आपदा व अग्निशमन उपकरणों का लगातार मेंटेनेन्स के साथ ही सुरक्षा के अन्य जरुरी नॉर्म्स का पालन करने की हिदायत दी गयी।
इस दौरान कोचिंग संस्थानों में आपात स्थिति में निकलने हेतु पर्याप्त द्वार न होने, आग लगने पर उसे बुझाने हेतु फायर उपकरण न होने एवं गन्दगी व सफोकेशन सम्बन्धी आदि अनियमितताएं पाई जाने पर सम्बन्धित कोचिंग संस्थानों का चालान किया गया।
इसी के साथ कुछ कोचिंग सेन्टरों पर टीम को अन्य अनियमितताएं मिली, जिन्हें दूर करने हेतु सम्बंधित कोचिंग संस्थानों को हिदायत दी गई है तथा व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु नोटिस जारी किया गया है।
उक्त कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों के आंकलन हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा फायर विभाग की टीम गठित की गई है, जो सभी कोचिंग संस्थानों का फायर ऑडिट कर अपनी रिपोर्ट समिति के समक्ष पेश करेगी तथा नियम विरुद्ध संचालित होने वाले कोचिंग सेंटरों के विरुद्ध संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान उपजिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली, तहसीलदार  विजय गोस्वामी, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी, कर एवं राजस्व अधीक्षक निषाद अंसारी एवं प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दया किशन सहित पुलिस व प्रशासन की टीम मौजूद रही। 
Comments
comment
date
latest news
सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सौगात 880 स्मार्ट टीवी से डिजिटल शिक्षा को नई उड़ान

सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सौगात 880 स्मार्ट टीवी से डिजिटल शिक्षा को नई उड़ान