News :
कुख्यात अपराधियो पर चला कानून का डंडा, 10 अभियुक्तो समेत 13 की अवैध संपत्तियां ध्वस्त शिक्षक दिवस:गुरु के ज्ञान से संवरता है भविष्य दो नशेड़ियों ने घर के बाहर से चुराई साईकल, गिरफ्तार मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार विकासनगर में बाइक चोरी का खुलासा, तीन घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने स्वीकृत की पहली दिव्यांग वैवाहिक सहायता,लाभार्थी को मिलेंगे 50 हजार

  • Share
जिलाधिकारी ने स्वीकृत की पहली दिव्यांग वैवाहिक सहायता,लाभार्थी को मिलेंगे 50 हजार

shikhrokiawaaz.com

07/15/2026

देहरादून:दिव्यांगजनों को सम्मानजनक वैवाहिक जीवन के लिए प्रोत्साहित करने और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग, देहरादून द्वारा संचालित दिव्यांग वैवाहिक प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 50 हजार की वित्तीय सहायता दी जा रही है।
जिस क्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने योजना के तहत पहली प्रोत्साहन सहायता स्वीकृत करते हुए अमजद, पुत्र अब्दुल हमीद, निवासी शंकरपुर, हकूमतपुर, देहरादून को 50 हजार की अनुदान राशि मंजूर की है।
उनका मानना है कि यह सहायता दिव्यांगजनों को आर्थिक मजबूती देने के साथ-साथ उनके वैवाहिक जीवन को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि योजना का लाभ उन दंपतियों को दिया जाता है, जिनका विवाह निर्धारित समयावधि के भीतर हुआ हो और जिनमें पति-पत्नी दोनों दिव्यांग हों या दोनों में से कोई एक दिव्यांग हो। पात्र आवेदक निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर अपने संबंधित विकासखंड कार्यालय में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना,आत्मनिर्भर बनाना और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है। विभाग ने सभी पात्र लाभार्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है, ताकि नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें शीघ्र योजना का लाभ मिल सके।
योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक जिला समाज कल्याण कार्यालय, देहरादून या अपने संबंधित विकासखंड के सहायक समाज कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
Comments
comment
date
latest news
केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, बोल्डर गिरने से यात्रा बाधित*

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, बोल्डर गिरने से यात्रा बाधित*