News :
8 अगस्त को 13 महिलाओं को मिलेगा तिल्लू रौतेली सम्मान 24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार

हर कार्य मे 'निपुण' जिलाधीश दून सविन

  • Share
हर कार्य मे 'निपुण' जिलाधीश दून सविन

shikhrokiawaaz.com

10/17/2025


देहरादून-: जनपद राजधानी वासियो की सहायता को डीएम सविन बंसल हर दिन नए आयाम सेट कर रहे है, जिनमे कुछ ऐसे आयाम वह हर दिन सेट कर रहे है जो ऊंचे पद पर बैठे अधिकारी के लिए आम जनता कल्पना नही करती। किन्तु दृढ़ संकल्प, अडिगता, हार्डवर्किंग 'कुशल प्रशासक' की भूमिका में आम जनता की पीड़ा में ' सहायता' बन चुके डीएम द्वारा केवल एसी के कमरे में बैठकर काम  करने वाले डीएम से इतर 'ग्राउंड जीरो' पर हर ऑपरेशन्स, परियोजना, चुनौतियों से निबटने को किस सक्रियता से कार्य करना है, वह अपने अधीनस्थों के लिए नजीर बन पेश किया जा रहा है।

जिस क्रम में आज सुबह सुबह राजधानी के ग्राम आर्केडियाग्रांट में फसल धान के फसल कटाई प्रयोग के निरीक्षण पर जब डीएम सविन बंसल खेतो में पहुँचे तो डीएम ने स्वयं से दरांती उठाकर किसानों संग धान की कटाई कर कृषकों संग खेत में धान की कटाई भी की। जिससे किसानों में अपने डीएम को अपना सा देख खुशी हुई। निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ मौजूद कृषि टीम द्वारा 43.30वर्ग मीटर के प्लॉट में  17 किलो 500ग्राम धान की उपज प्राप्त होने का आंकलन किया। धान की उत्पत्ति का आंकलन व संपादन राजस्व उप निरीक्षक द्वारा जी सी ई एस एवं सीसीई एग्री ऐप द्वारा किया गया एवं खेत से ही उत्पादन के डाटा को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया गया उक्त आंकड़ों का प्रयोग फसलों के औसत उपज एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किया जाता है। सरकार का यह कदम किसानों की फसल उत्पाद का सीधा डाटा सरकार के रिकॉर्ड में दर्ज करवा किसानों को उचित लाभ देने की दिशा में प्रयास है।

आम तौर पर अखबारों में डीएम सविन बंसल के 'जन के लिए सदैव' होने की चर्चित बातों को आज आर्केडियाग्रांट ग्राम के किसानों ने स्वयं सच होते भी देख लिया व जिस तरह से सविन बंसल द्वारा धान की कटाई में निसंकोच होकर दरांती उठायी व कटाई की गई उससे उनमें 'किसानों की ही तरह' निपुणता साफ झलकी जो बताती है कि वह किसी कार्य को योजनाबद्ध तरीके से सम्पन्न करवाने को मात्र सरकारी दफ्तर पर बैठे डीएम नही है, बल्कि सरकार व जनता के बीच समन्वय का 'मजबूत पुल' है।



Comments
comment
date
latest news
पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार

पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार