News :
एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से अंकिता भंडारी केस में सीबीआई ने की 3 से 4 घंटे पूछताछ

*नशे की लत में कबाड़ी ने छीना मोबाइल, गिरफ्तार*

  • Share
*नशे की लत में कबाड़ी ने छीना मोबाइल, गिरफ्तार*

shikhrokiawaaz.com

07/08/2026


रायवाला-: नशे की बुरी लत के चलते कबाड़ बीन अपना गुजारा चलाने वाले एक युवक ने अपने एक परिचित से बातचीत करने के दौरान उसका ही फोन झपट कर फरार हो गया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।



सोमवार को वादी सुरेन्द्र ओझा पुत्र राम चरण ओझा हाल निवासी पशुलोक विस्थापित निकट 16 परिवार आईडीपीएल, थाना ऋषिकेश, देहरादून कोतवाली रायवाला में शिकायत दी थी कि रविवार को उनके द्वारा मुर्गीफार्म प्रतीतनगर 

स्थित शर्मा कार वाशिंग सेन्टर में अपनी कार वाशिंग हेतु दी गयी थी। इस बीच वह किसी काम से वाशिंग सेन्टर से बाहर आये,तो उनका एक जानने वाला युवक गुरप्रीत(28) पुत्र कुलवंत निवासी धोबी घाट जनपद हरिद्वार,उन्हें वाशिंग सेंटर के बाहर मिल गया। उसके द्वारा उन्हें अपनी बातों में उलझाकर उनके हाथ से उनका मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। वादी ने बताया कि अभियुक्त गुरप्रीत नशे का आदी है।


वादी की तहरीर पर कोतवाली रायवाला द्वारा धारा 302(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।


अभियुक्त की धरपकड़ को गठित पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर कल मंगलवार को घटना के शामिल अभियुक्त गुरप्रीत पुत्र कुलवंत को घटना में छीने गये मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस के अनुसार अभियुक्त नशे का आदी हैं तथा खानाबदोशो की तरह इधर उधर घूमते हुए कबाड़ बीनकर अपना जीवन यापन करता है। उसने बताया कि उसने नशे की सामग्री खरीदने को मोबाइल छीना था। जब वह गिरफ्तार हुआ उस समय वह अपने नशे की सामग्री खरीदने तथा उक्त मोबाइल फोन को बेचने के लिये देशी ठेके के पास आया था,पर फोन बेचने से पहले ही पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।



Comments
comment
date
latest news
अजय सिंह ने आईएमए कैडेट्स को बताई हनी ट्रैप,डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों की बारीकी, सुझाव किये साझा

अजय सिंह ने आईएमए कैडेट्स को बताई हनी ट्रैप,डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों की बारीकी, सुझाव किये साझा