News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी ने किया पैदल यात्रा मार्ग का निरीक्षण

  • Share
पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी ने किया पैदल यात्रा मार्ग का निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

05/07/2024


रुद्रप्रयाग: 10मई से केदारनाथ धाम के कपाट श्रृद्धालुओं के लिये खोले जाएँगे। जिसके चलते पुलिस प्रशासन पूर्ण तरह से सुरक्षित यात्रा के लिए तैयार है और पुलिस लगातार ही व्यवस्थाओं का जायज़ा ले रही है।
 पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आज पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी हर्षवर्द्धनी सुमन द्वारा सोनप्रयाग होते हुए गौरीकुण्ड से श्री केदारनाथ धाम के लिए पैदल भ्रमण कर यात्रा व्यवस्थाओं व यात्रा काल में नियुक्त होने वाले पुलिस बल को की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। सोनप्रयाग में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित ढंग से आगे जाने हेतु बैरिकेडिंग लगाये जाने के निर्देश दिये गये। गौरीकुण्ड में पुलिस चौकी गौरीकुण्ड में यात्रा काल अवधि में आवंटित पुलिस बल को प्वाइन्टवार नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। जंगलचट्टी, भीमबली व लैंचोली में पुलिस बल के रहने हेतु आवंटित होने वाली हट्स में आवश्यक व्यवस्थायें किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान गौरीकुण्ड से केदारनाथ तक के पैदल मार्ग के भ्रमण अवसर पर पाया कि सम्बन्धित विभागों द्वारा मार्ग को दुरुस्त कराया जा रहा है, इस मार्ग पर ऐसे स्थानों का चिन्हित किया गया जहां पर ऊपर से पत्थर गिरने का भय है, ऐसे स्थानों पर सम्बन्धित विभागों के स्तर से चेतावनी बोर्ड भी लगाये जा रहे हैं, पुलिस के स्तर से श्रद्धालुओं को नियंत्रित ढंग से भेजा जायेगा। मार्ग पर ऐसे स्थान जो कि शार्टकट के रूप में यात्रियों द्वारा प्रयोग किये जा सकते हैं, ऐसे स्थान तीखी ढलान वाले हैं, इनको पूर्णतया प्रतिबन्धित किये जाने हेतु सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित किया गया है। केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध एवं सुगम व सरल तरीके से दर्शन कराये जाने हेतु मन्दिर परिसर में स्थापित हो रही बैरिकेडिंग्स पर भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त किये जाने के निर्देश दिये गये।
Comments
comment
date
latest news
30 नशीले इंजेक्शन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

30 नशीले इंजेक्शन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार