News :
प्रवासी उत्तराखंडियों को प्रदेश के विकास से जोड़ने की तैयारी, सीएम धामी ने सम्मेलन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की 23 साल पुराना जैनी प्रकरण दोबारा खुला, जैनी ने हरक पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, सीबीआई जांच की उठाई मांग दीपावली पर गढ़वाल राइफल्स के जवानों के बीच पहुंचे सीएम धामी,मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं गिरधारी लाल व उसका भतीजा गिरफ़्तार कप्तान श्वेता ने अपनी टीम के बीच पहुँच दोगुनी की दीवाली की खुशियां, बच्चो को बांटे उपहार राष्ट्रपति पुलिस कलर उत्तराखंड पुलिस में वर्तमान में कार्यरत, सेवानिवृत्त अधिकारियो,कर्मियों का सम्मान:डीजीपी पंतनगर विश्विद्यालय के कुलपति चयन में यूजीसी के नियमो के उल्लंघन का हवाला देते हुए नियुक्ति रद्द की उठी मांग राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, केंद्र मंत्री अमित शाह ने रहे शामिल नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा कांग्रेस नेता संदीप के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगाए

पुलिस उपाधीक्षक चमोली ने किया नन्दप्रयाग स्लाइडिंग जोन का निरीक्षण

  • Share
पुलिस उपाधीक्षक चमोली ने किया नन्दप्रयाग स्लाइडिंग जोन का निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

09/17/2024


चमोली:जनपद के नंदप्रयाग क्षेत्र के पास कुछ दिनों पहले
भारी भूस्खलन होने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। इस अप्रत्याशित घटना ने वहां जाने वाले लोगों को अत्यधिक मुश्किलों में डाल दिया था व  यातायात के ठप होने से न केवल स्थानीय निवासियों को बल्कि यात्रियों और वहां जाने वाले वाहनों को भी कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा।
हालांकि, इस संकटमय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस व प्रशासन ने तत्परतापूर्वक कार्रवाई कर तेजी से बचाव व मरम्मत कार्यों को शुरू करने के बाद अब यातायात का आवागमन फिर से शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सड़क को साफ करने का युद्धस्तर पर प्रयास किया गया, जिसका परिणाम जल्द ही सामने आया।
फिर भी भारी वाहन चालकों को इस मार्ग पर चढ़ने में अभी भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, सड़क की स्थिति को देखते हुए अभी भी वहां पूरी तरह से सुधार नहीं हुआ है जिससे भारी वाहन अभी भी सही तरीके से गतिमान नहीं हो पा रहे हैं।
जिस क्रम में आजज पुलिस उपाधीक्षक चमोली अमित सैनी ने स्वयं नंदप्रयाग स्लाइडिंग जोन पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया व उन्होंने मौके पर स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक की सक्रियता और तत्परता ने सुनिश्चित किया कि समस्या का समाधान जल्द से जल्द और प्रभावी ढंग से किया जा सके।
पुलिस और प्रशासन इस स्थिति से निपटने के लिए एकदम से सक्रिय रहे भूस्खलन के तुरंत बाद सड़क को साफ करने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू किया गया।
पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार निरंतर मॉनिटरिंग करते रहे और ठोस कदम उठाते रहे ताकि यातायात का आवागमन सुचारु रूप से फिर से शुरू हो सके।
Comments
comment
date
latest news
अश्लील हरकते कर लोगो को लुभाना 06 महिलाओ को पड़ा भारी

अश्लील हरकते कर लोगो को लुभाना 06 महिलाओ को पड़ा भारी