News :
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देहरादून तैयार, 19 जून को निकलेगी ‘रन फॉर योग’ चोरी लूट का कुख्यात गैंगस्टर साथी समेत गिरफ्तार झूठी ऑडियो/ वीडियो के माध्यम से हत्याकाण्ड मामले में फंसाने पर पूर्व विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार मौसम विभाग ने 5 जनपदो के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट *कैंची धाम स्थापना दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस और बीडीएस टीम पूरी तरह सतर्क* *अर्जुन सिंह भंडारी* नीलकंठ महादेव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटी पौड़ी पुलिस खुलासा: बड़े भाई की डांट व मार से नाराज़ होकर छोटे भाई ने ही मारी थी गोली, गिरफ्तार इशिका पंवार के सिर सजा मिस टीन उत्तराखंड 2026 का ताज सोमवती अमावस्या स्नान पर घाटों पर टिहरी पुलिस बनाये हुए है सुरक्षा पंजाब का वांछित ड्रग्स और हथियार तस्कर बाजपुर से गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देहरादून तैयार, 19 जून को निकलेगी ‘रन फॉर योग’

  • Share
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देहरादून तैयार, 19 जून को निकलेगी ‘रन फॉर योग’

shikhrokiawaaz.com

06/15/2026


देहरादून:जनपद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं तथा आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिस क्रम में आज सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
उक्त बैठक में बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 19 जून को देहरादून के पुलिस लाइन रेसकोर्स परिसर से ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस जागरूकता दौड़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न विभागों के सैकड़ों प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। दौड़ पुलिस मैदान से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए पुनः वहीं संपन्न होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को सुबह 7 बजे से परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में आयोजित किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोग सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। इसके अलावा जनपद के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों लाखामंडल तथा हनोल में भी कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विशेष योग सत्र आयोजित किए जाएंगे।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को कार्यक्रम की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस, शिक्षा, खेल तथा अन्य संबंधित विभागों से आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आम नागरिकों से भी ‘रन फॉर योग’ और योग दिवस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
Comments
comment
date
latest news
डीजीपी अभिनव कुमार ने किया अपराध एवं कानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबन्धन के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी का आयोजन

डीजीपी अभिनव कुमार ने किया अपराध एवं कानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबन्धन के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी का आयोजन