News :
20 से 22 नवंबर को उत्तराखंड में होंगे मोहन भागवत देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण प्रेमनगर में मिले युवती के शव मामले में पुलिस को मिला सुराग, सीसीटीवी में घटनास्थल के पास दिखी एक कार प्रेमनगर क्षेत्र में कूड़े के ढेर पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका दून पुलिस ने छात्रों को बताए यातायात के नियम, हेलमेट पहनने की करी अपील देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार देहरादून में स्कूली वाहनों की जांच में खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल पीआरडी जवानों ने भरी हुंकार, सरकार से 365 दिन रोजगार देने की मांग चारधाम परियोजना और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट की मुख्य सचिव ने की समीक्षा यूकेएसएसएससी ने निकाली 1694 वर्दीधारियों सिपाही के पद पर भर्ती

देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

  • Share
देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

shikhrokiawaaz.com

11/19/2026



देहरादून:मालसी स्थित देहरादून चिड़ियाघर में अब पर्यटक सफेद बाघ ‘तेजस’ का दीदार कर सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को चिड़ियाघर पहुंचकर सफेद बाघ के लिए तैयार किए गए बाड़े का लोकार्पण किया और उसे आम पर्यटकों के अवलोकन के लिए समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सफेद बाघ के आने से चिड़ियाघर की पहचान और आकर्षण में इजाफा होगा। इससे यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को वन्यजीवों को करीब से देखने का एक नया अनुभव मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि देहरादून चिड़ियाघर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में अपनी जगह रखता है। यहां हर साल करीब 8.50 लाख पर्यटक पहुंचते हैं, जिससे सात करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होता है। सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पहली बार सफेद बाघ लाया गया है। इससे पहले भी चिड़ियाघर में बाघों की दो अन्य प्रजातियों को लाया गया था, जिन्हें देखने के लिए पर्यटकों में खासा उत्साह रहा है।
मुख्यमंत्री ने चिड़ियाघर की भूमिका को केवल पर्यटन तक सीमित न बताते हुए इसे पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण की शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले बच्चों और युवाओं को वन्यजीवों की विभिन्न प्रजातियों, वन संपदा, जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र को समझने का अवसर मिलता है। प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में ऐसे केंद्रों की अहम भूमिका है।
उन्होंने कहा कि पहले बच्चों के लिए चिड़ियाघर में मुफ्त प्रवेश की व्यवस्था शुरू की गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी देहरादून चिड़ियाघर में निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबों के ज्ञान के साथ वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की भौगोलिक और पर्यावरणीय संवेदनशीलता का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश को हर साल विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाते समय पर्यावरण के संतुलन का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। सरकार पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच सामंजस्य बनाकर राज्य के विकास के लिए कार्य कर रही है।




उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान यहां के विस्तृत वन क्षेत्रों, प्राकृतिक संपदा और समृद्ध जैव विविधता से है। यह विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। वन्यजीवों का संरक्षण करने के साथ ही बच्चों और युवाओं में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करना भी जरूरी है।
कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव वन आर.के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कपिल लाल समेत वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



 



Comments
comment
date
latest news
अभिलेखों की जांच को पहुंचे एसएसपी, सात दिन में सुधार न होने पर कार्रवाई के संकेत

अभिलेखों की जांच को पहुंचे एसएसपी, सात दिन में सुधार न होने पर कार्रवाई के संकेत