News :
8.50 ग्राम स्मैक संग महिला तस्कर गिरफ्तार 24.60 ग्राम स्मैक संग 1 हिस्ट्रीशीटर समेत 3 गिरफ्तार *नवोदय विद्यालयों को उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र बनाने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सुधार के निर्देश* 21.91 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया सीएम धामी ने बलिदानी पुलिसकर्मियों को किया नमन, उत्तराखंड पुलिस के लिए 8 कल्याणकारी योजनाओ की घोषणा उत्तराखंड के विकास, रोजगार और महिला सशक्तीकरण पर सीएम धामी ने रखी सरकार की बात 1108 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के वीर जवानों का त्याग कभी भुलाया नहीं जा सकता:श्वेता चौबे दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले—सत्य और धर्म की हमेशा होती है जीत

वाहन चालकों पर जानलेवा हमले का दून पुलिस ने किया खुलासा 4 अभियुक्तों को भेजा जेल

  • Share
वाहन चालकों पर जानलेवा हमले का दून पुलिस ने किया खुलासा 4 अभियुक्तों को भेजा जेल

shikhrokiawaaz.com

01/03/2026


देहरादून:जनपद में अपराधियों के हौसले पस्त करते हुए दून पुलिस ने वाहन चालकों पर हुए जानलेवा हमलों का सफल खुलासा किया है। लूट की नीयत से की गई इन घटनाओं में शामिल चार शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया है। 
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक मामला थाना रायपुर क्षेत्र से जुड़ा है, जहां 01 जनवरी को पीड़ित दीपक कुमार निवासी भंडारी बाग देहरादून ने पुलिस को सूचना दी कि 31 दिसंबर की रात वह अपने साथियों के साथ टीएचडीसी टिहरी से देहरादून लौट रहे थे। थानो रोड से पहले जंगल क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने उन्हें रोककर हॉकीनुमा डंडों से हमला किया और उनकी गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में थाना रायपुर में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
इसी तरह दूसरी घटना कोतवाली डोईवाला क्षेत्र की है, जहां शिकायतकर्ता मंजीत सिंह राठौर निवासी ऋषिकेश ने शिकायत दर्ज कराई कि 31 दिसम्बर की रात एयरपोर्ट के पास थानो रोड पर स्विफ्ट कार सवार कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उनकी कार में तोड़फोड़ की।
उक्त घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। गठित टीमों ने रायपुर, थानो और ऋषिकेश मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की, साथ ही मैन्युअल सुरागरसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगातार प्रयासों के बाद कल शुक्रवार को चेकिंग के दौरान रायपुर स्टेडियम मार्ग से चार अभियुक्तों1.पारस(उम्र20) पुत्र स्व0दीपक निवासी नंद कॉलोनी, नत्थूवाला, रायपुर, देहरादून,
2.साहिल राणा(उम्र20) पुत्र इद्रजीत सिंह राणा निवासी पदम निवास, घोड़ा फैक्ट्री रोड, बालावाला, रायपुर, देहरादून,
3.प्रियांशू राणा(उम्र19) पुत्र अब्बल सिंह राणा निवासी- सोड़ा सरोली, रायपुर, देहरादून,
4- अमन उर्फ एमी(उम्र21) पुत्र देवेन्द्र सिंह बुटोला निवासी- कृष्ण विहार, गुजरोवाली, रायपुर, देहरादून,
को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से स्विफ्ट कार संख्या यूके07एएन6270 बरामद की,जिसमें तीन बेसबॉल डंडे, दो खुखरी, एक नकली पिस्टल और एक रिफ्लेक्टर पिलर बरामद हुए है।
गिरफ्तार अभियुक्त लूट के इरादे से रात के समय वाहनों को रोककर चालकों से मारपीट करते थे, लेकिन दोनों मामलों में वाहन चालक किसी तरह मौके से निकल जाने में सफल रहे। 
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के दो अन्य सहयोगियों के नाम भी सामने आए हैं, जो दूसरी कार से आसपास रहकर पुलिस और आम लोगों की गतिविधियों पर नजर रखते थे,उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Comments
comment
date
latest news
एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर डीएम सविन बंसल की कड़ी कार्रवाई

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर डीएम सविन बंसल की कड़ी कार्रवाई