News :
डिलीवरी ब्यॉय से मारपीट करने वाला ओएसिस मॉल का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार 13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई

देहरादून पुलिस ने दिवंगत एएसआई को दी श्रद्धांजलि

  • Share
देहरादून पुलिस ने दिवंगत एएसआई को दी श्रद्धांजलि

shikhrokiawaaz.com

07/21/2024


देहरादून-:  कल शनिवार को थाना नेहरुकोलोनी क्षेत्र में अजबपुर फ्लाईओवर पर हुई सड़क दुर्घटना में उत्तराखंड पुलिस की महिला एएसआई कांता थापा की मृत्यु होने पर आज रविवार को पुलिस कप्तान देहरादून अजय सिंह व उनकी टीम द्वारा गहरा शोक व्यक्त कर उनको आख़िरी सलामी दी गयी।

दिवंगत एएसआई कांता थापा के पार्थिव शरीर को आज रेसकोर्स स्थित पुलिस लाईन लाया गया, जहाँ उनके पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।  इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो द्वारा दिवंगत एएसआई के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुलिस परिवार द्वारा इस दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।

दिवंगत एएसआई कांता थापा जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट थाने में तैनात थी व कल 22 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा में जनपद हरिद्वार में ड्यूटी के लिए देहरादून से हरिद्वार जा रही थी जिस दौरान यह हादसा हो गया। स्कूटी में सवार दूसरी महिला कॉन्स्टेबल घायल है।
Comments
comment
date
latest news
विदेश से पार्सल भेजने के नाम पर पीड़ित से ठगे 28 लाख, नाइजीरियन मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार

विदेश से पार्सल भेजने के नाम पर पीड़ित से ठगे 28 लाख, नाइजीरियन मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार