News :
कप्तान ने निरीक्षक कुंदन राम के कंधे पर सजाये पदौन्नति का सितारे कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला, तेज बहाव में फंसे दो युवकों को एसडीआरएफ ने बचाया* बीएसएनएल का लगभग 05 लाख का चोरी हुआ शत प्रतिशत सामान एसएसपी के निर्देशन में बरामद महिला ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग में 9 मामलों की सुनवाई, 2 परिवारों में हुआ समझौता* बाइक पर चाबी लगी देख उड़ाई बाइक, 2 गिरफ्तार ऑटो में छूटा महिला का लैपटॉप व जरूरी कागज़ पुलिस ने ढूंढ महिला को किये सुपुर्द चोरी की 02 अलग अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा हरिद्वार पुलिस ने की कांवड़ियों से 6 फीट से कम कांवड़ लाने की अपील आपदा राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, बंद सड़कें प्राथमिकता से खोलें: गढ़वाल आयुक्त* 6 ग्राम स्मैक संग युवक गिरफ्तार

दून पुलिस ने जांचे सभी परीक्षा केंद्रों के सुरक्षा इंतजामात,परीक्षा में कोई चूक न होने देने को कड़ी सुरक्षा

  • Share
दून पुलिस ने जांचे सभी परीक्षा केंद्रों के सुरक्षा इंतजामात,परीक्षा में कोई चूक न होने देने को कड़ी सुरक्षा

shikhrokiawaaz.com

06/13/2026


देहरादून-: हाल के समय मे केंद्रीय परीक्षा में हुई धांधली से बच्चो के भविष्य पर छाए आशंकाओं के बादलों के चलते अब भविष्य में  होने वाली परीक्षाओ में भी पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े होने लगे है, वहीँ उत्तराखंड़ अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा बीते वर्षों जो भी परीक्षा करवाई गई है वह भी संदिग्ध रही व लीक होने के चलते निरस्त कर दी गयी। 

वहीं कल रविवार को सम्पूर्ण उत्तराखंड़ में यूकेएसएसएससी द्वारा स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा 2026 आयोजित होनी है, जिसको सकुशल सम्पन्न करवाने का जिम्मा पुलिस प्रशासन पर है। जिस क्रम में आज शनिवार को दून पुलिस द्वारा जनपद में जिस जिस परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित होनी है आज वहां की सुरक्षा इंतजामो का भौतिक सत्यापन किया गया।परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस बल द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किये गए।

पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में स्थित परीक्षा केंद्रों का स्वयं से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों में स्थापित जैमर, कंट्रोल रूम, कक्षो में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकास की व्यवस्था, सिटिंग प्लॉन आदि की जानकारी प्राप्त कर उपस्थित अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

 एसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मियों को परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों की प्रॉपर चेकिंग/ फ्रिकसिंग के उपरांत ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति देने तथा परीक्षा केंद्रों के आस-पास संदिग्ध/ अवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए मोबाइल पार्टियां नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया।

परीक्षा को सकुशल व पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस बल द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी सहित परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित होटल/ गेस्ट हाउस/ धर्मशालाओं आदि की चेकिंग कर वहां रुके व्यक्तियों के संबंध में जानकारी भी की गई।
Comments
comment
date
latest news
मोबाइल चोरी के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

मोबाइल चोरी के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार