News :
रेलवे स्टेशन के पास हुड़दंग करने वाले 6 युवक गिरफ्तार* केदारनाथ, तुंगनाथ के बाद मध्यमहेश्वर की ओर बढ़ते यूट्यूबर दून में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त छापेमारी,कई जगह मिली अनियमितताएं, तीन स्टोर बंद दून पुलिस ने ईद-उल-जुहा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए, नगर क्षेत्र 5 जोन में विभाजित* सड़क पर न पढ़े नमाज, कुर्बानी की प्रक्रिया को सोशल मीडिया में न करें शेयर: मुफ़्ती शमून मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा को दी ₹138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात* भारत बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब* अस्पताल कर्मचारी द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायत लेकर चौकी पहुँची महिला, आपसी समझौते से निबटा अवैध तमंचे व 3 कारतूस संग 2 बदमाश गिरफ्तार, कई मुकदमों में है आरोपी अन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, दिए सख्त निर्देश

दून पुलिस ने आम जनता को समझाया "हेलमेट क्यों है जरूरी" का महत्व

  • Share
दून पुलिस ने आम जनता को समझाया

shikhrokiawaaz.com

12/27/2025


देहरादून-: जिंदगी सबसे कीमती है जिसे बचाये रखने को आम जन को स्वयं से जागरूक होना बहुत जरूरी है, खासतौर पर आज की तेज भगदौड़ भरी जिंदगी में वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना अनिवार्य है, किन्तु आम जनता कानून के अनुपालको के लाख समझाने के बावजूद भी यातायात नियमो की जमकर धज्जियां उड़ाती है। जिसके चलते पुलिस कप्तान अजय सिंह वाहन चलाते हुए "सुरक्षा से समझौता नही" का महत्व समझाने को अपनी पुलिस टीम को राजधानी वासियो को "हेलमेट क्यों है जरूरी" का महत्व समझाने को अभियान चलाने को कहा है।


जिस क्रम में आज शनिवार को थाना बसंत विहार पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन किए जाने हेतु आम जनों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा सड़को पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया व उन्हें कभी भी सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा से समझौता न करने एवं सदैव यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए।


इस दौरान पुलिस बल द्वारा आमजन को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई एवं सभी को सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोट से बचाव के लिए "हेलमेट कितना जरूरी है" का महत्व समझाया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनता ने हमेशा हेलमेट पहनने का संकल्प लिया।


जागरूकता कार्यक्रम के दौरान देहरादून पुलिस द्वारा सभी आम जनमानस से अपील की है कि देहरादून पुलिस आपकी सुरक्षा के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्धता है, सभी से अनुरोध है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करें, दुपहिया वाहन पर सदैव हेलमेट पहने, यातायात नियमों का पालन करने के लिए अपने परिजनों एवं आसपास रहने वाले व्यक्तियों को भी जागरूक करें।

Comments
comment
date
latest news
पिथौरागढ़ पुलिस ने आयोजित किया जनजागरूकता कार्यक्रम

पिथौरागढ़ पुलिस ने आयोजित किया जनजागरूकता कार्यक्रम