News :
3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार विद्युत तार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 600 मीटर तार बरामद टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित* आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले 02 दिन का अलर्ट जारी नेपाल का यू टर्न विदेशी रेस्क्यू टीम को नेपाल ने आने की अनुमति, किन्तु लिमिटेड एक्सेस के साथ! नीट-पीजी परीक्षा को लेकर पौड़ी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

  • Share
नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/31/2026

देहरादून:नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 18.45 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक बताई गई है। दोनों आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं।
विकासनगर पुलिस ने 30 अगस्त को कुंजा ग्रांट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुन्नी पुत्री स्वर्गीय मुख्तियार निवासी कुंजा ग्रांट को गिरफ्तार किया। उसके पास से 9.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक रुड़की से खरीदकर लाई थी और इसे स्थानीय स्तर पर बेचने की तैयारी में थी।
वहीं, सेलाकुई पुलिस ने पुरानी चौकी लेबर चौक के पास से अब्बार पुत्र अब्दुल अहमद निवासी जमनपुर, सेलाकुई को 8.75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक अब्बार हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी, आर्म्स एक्ट, चोरी और गुंडा एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
Comments
comment
date
latest news
58 ग्राम हेरोइन संग 2 तस्कर गिरफ्तार

58 ग्राम हेरोइन संग 2 तस्कर गिरफ्तार