देहरादून:नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजपुर थाना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने MDMA तस्करी से जुड़े छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक,आरोपियों के कब्जे से 44.61 ग्राम एमडीएमएबरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एक इग्निस कार और 12 पॉलिथीन पैकेट भी बरामद किए हैं।
एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कल देर रात नशे की तस्करी की सूचना मिलने के बाद टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। ओल्ड मसूरी रोड स्थित शहंशाई रिजॉर्ट के पास एक कार को रोककर उसमें सवार चार युवकों 1.वेदांत चौहान(उम्र21) पुत्र भानु प्रताप निवासी नालापानी रोड देवलोक कॉलोनी, थाना रायपुर, देहरादून,
2.रचित शर्मा(उम्र21)पुत्र संजय शर्मा निवासी लाडपुर, थाना रायपुर, देहरादून,3.श्रीकांत(उम्र22)पुत्र राजीव निवासी आर०के० पुरम लोअर अधोईवाला, थाना रायपुर,4.चिराग रस्तोगी(उम्र24)पुत्र प्रदीप रस्तोगी निवासी तपोवन रोड नालापानी, थाना रायपुर, देहरादून,को गिरफ्तार किया,आरोपियों के पास से 27.12 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई। वहीं, दूसरी टीम ने सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास दो युवकों 5.अभिषेक थापा (उम्र21)पुत्र सुशील थापा निवासी म०नं०- 302 लाडपुर, थाना रायपुर, देहरादून,6.वैभव ममगांई (उम्र21)पुत्र रविकांत निवासी आम वाला, रायपुर, देहरादून,को पकड़ा जिनके पास से 17.49 ग्राम
एमडीएमए मिली।
गिरफ्तार आरोपियों के कथित तौर पर दिल्ली के सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू से जुड़े होने की बात सामने आई है,आरोपी उसके लिए पैडलर के रूप में काम करते थे। जांच में सामने आया कि दिल्ली और अन्य राज्यों से
एमडीएमए मंगाकर देहरादून में इसकी सप्लाई की जाती थी,आरोपी नशीले पदार्थ को खासतौर पर कॉलेज छात्रों को ऊंचे दामों पर बेचते थे,आरोपियों द्वारा महंगे शौक पूरे
करने के लिए नशे के कारोबार में शामिल हुए।
दून पुलिस ने किया एमडीएमए तस्करी का खुलासा, छह युवक गिरफ्तार
shikhrokiawaaz.com
09/23/2026
Comments
comment
date
latest news