News :
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों को बड़ी सौगात, हितों से जुड़ीं 8 अहम घोषणाएं कप्तान श्वेता ने किया शुक्रवार साप्ताहिक परेड का निरीक्षण,जवानो का बढ़ाया हौसला बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की शुरुआत,पहाड़ के 240 बाल वैज्ञानिकों को मिला मंच ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा पटेलनगर पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों व अपराधियो के खिलाफ चलाया सत्यापन अभियान, 45 भवन स्वामियों के काटा चालान बाजार क्षेत्र में मारपीट करते 7 युवक गिरफ्तार केदारनाथ यात्रा के दौरान परिजनों से बिछड़ी 60 वर्षीय महिला, पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद कोतवाली ज्वालापुर का एसपी सिटी दीपक सिंह ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश महाराष्ट्र में एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को महाराष्ट्र पुलिस व एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार मानव तस्करी के खिलाफ बनेगी सख्त रणनीति, पंतनगर में कल राज्य स्तरीय सम्मेलन

ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

  • Share
ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

10/09/2026



ऋषिकेश: ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का दून पुलिस ने खुलासा कर अभियुक्त को भेजा जेल। गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि नशे की लत के चलते अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देता था।

वादिनी इंदु चंदोला पत्नी स्व0 राजेश चंदोला, निवासी खदरी खड़क माफ, श्यामपुर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर एक लिखित तहरीर दी गई कि बीते माह 30 सितंबर की प्रातः अपनी पुत्री के साथ श्रीनगर जाने के लिए घर से पैदल निकली थी। इसी दौरान कुल्स जिम से पहले खदरी रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों द्वारा उनके गले से सोने की चैन जबरन छीन ली और मौके से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 516/2026, धारा 304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में स्नेचिंग की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान कल पुलिस टीम द्वारा श्यामपुर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा।  संदिग्धता के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके से अभियुक्त को पकडकर उससे आवश्यक पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपना नाम शिवा परमार पुत्र बिशनलाल, निवासी गली नंबर बी-44, सुल्तानपुरी, दिल्ली, (उम्र 32 वर्ष) बताया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक पीली धातु की टूटी हुई डिजाइनदार गले की चैन बरामद हुई, जिसके सम्बन्ध में जानकारी करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त चैन उसके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर श्यामपुर फाटक के पास गली में एक महिला के गले से छीनी थी। 

अभियुक्त के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा उक्त मोटर साइकिल को हरिद्वार मेला अस्पताल के पास से चोरी किया जाना बताया गया, जिसके सम्बन्ध में जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मोटरसाइकिल के चोरी होने के संबंध में कोतवाली हरिद्वार पर मु0अ0सं0- 556/2026, धारा: 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए बरामद चेन व मोटरसाइकिल को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया। 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह तथा घटना में उसके साथ शामिल उसका साथी दोनों नशे के आदी हैं तथा नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ही उनके द्वारा उक्त चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।  अभियुक्त अपने साथी के साथ दिल्ली से घूमने के लिए हरिद्वार आया था, जहां दोनों अभियुक्तो ने मिलकर हरिद्वार क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल अपाचे को चोरी किया था, जिसे लेकर वे दोनों ऋषिकेश आए तथा ऋषिकेश में उक्त चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया।













Comments
comment
date
latest news
13 दोपहिया वाहनों की चोरी का खुलासा, रैपिडो चालक समेत दो गिरफ्तार

13 दोपहिया वाहनों की चोरी का खुलासा, रैपिडो चालक समेत दो गिरफ्तार