News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

देहरादून के जिलाधिकारी : नाम ही काफी है

  • Share
देहरादून के जिलाधिकारी : नाम ही काफी है

shikhrokiawaaz.com

03/08/2026


देहरादून:जनपद में सख्त, पारदर्शी और विकासोन्मुख प्रशासनिक कार्यशैली के लिए पहचाने जा रहे जिलाधिकारी सविन बंसल इन दिनों राजनीतिक आरोपों के केंद्र में आ गए हैं। 
हाल ही में जनाधिकार पार्टी (जनशक्ति) के प्रदेश पदाधिकारी द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर जिलाधिकारी पर कुछ प्रशासनिक आरोप लगाए गए और मामले की जांच की मांग की गई है।
हालांकि ये सभी आरोप तथ्यों से परे हैं,जब कोई अधिकारी सख्ती के साथ काम करता है और विकास कार्यों को गति देता है, तो कई बार असंतुष्ट पक्षों की ओर से इस तरह के आरोप भी सामने आते हैं।
डीएम द्वारा जिले में सभी कार्य पूरी पारदर्शिता और शासन के निर्धारित नियमों के तहत किए जा रहे हैं। 
जानकारी हो कि पिछले कुछ समय में जिलाधिकारी के नेतृत्व में देहरादून में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को गति मिली है और सरकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू करने की दिशा में लगातार प्रयास किए गए हैं।
जिलाधिकारी सविन बंसल की कार्यशैली को लेकर प्रशासनिक हलकों में यह भी चर्चा है कि उन्होंने कई मामलों में सख्त और जनहित से जुड़े फैसले लिए हैं, जिससे व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में कदम उठे हैं। शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार लाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए डीएम लगातार सक्रिय रहे है।
कई बार अपने फायदे के लिए कुछ राजनीतिक दल इस तरह के आरोप लगाते है जब किसी जिले में प्रशासन सख्ती से काम करता है और विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाता है, तो कई बार अलग-अलग पक्षों की नाराजगी भी सामने आती है। लेकिन अंतिम सच्चाई तथ्यों और निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आती है।
जनहित, पारदर्शिता और विकास ही डीएम की प्राथमिकता हैं और इन मूल्यों के साथ जिले के समग्र विकास के लिए काम आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।



Comments
comment
date
latest news
हरिद्वार पुलिस ने 980 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तस्कर को किया गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस ने 980 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तस्कर को किया गिरफ्तार