News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

दीपम सेठ होगे उत्तराखंड के नए डीजीपी

  • Share
दीपम सेठ होगे उत्तराखंड के नए डीजीपी

shikhrokiawaaz.com

11/25/2024



ददेहरादून-: गृह सचिव के आदेश पर उत्तराखंड के नए डीजीपी दीपम सेठ के नाम पर लगी मोहर।
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक याचिका और डीजीपी इंपैनल मेट लिस्ट के आधार पर उत्तराखंड के नए डीजीपी होंगे दीपम सेठ। दीपम सेठ उत्तराखंड के 13वें डीजीपी बन गए हैं। वह उत्तराखंड कैडर के वर्तमान में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं।

कौन है नए डीजीपी दीपम सेठ

डॉ. दीपम सेठ का जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ। उन्होंने बीट्स पिलानी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर 1995 में भारतीय पुलिस सेवा में कदम रखा। उन्होंने आईआईटी रुड़की से पीएचडी के दौरान वर्ष 2022 में "पुलिसिंग ऑफ़ मेगा इवेंट्स" पर थीसिस भी लिखी। दीपम सेठ एसपी टिहरी गढवाल, एसपी ज्योतिवा फुले नगर, सेनानायक 41 वीं वाहिनी पीएसी, कोसोवो में प्रोजेक्ट मैनेजर कोसोवो ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ब्यूरो, यू एन पीस मेकिंग मिशन, सेनानायक 6वीं बटालियन पीएसी मेरठ के रूप में अपनी सेवायें प्रदान कर चुके हैं। अपर सचिव राज्यपाल उत्तराखण्ड तथा अपर सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं अपर सचिव गृह के रूप में दिये गये दायित्वों को आपने अपनी कार्यकुशलता एवं दक्षता से सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। उन्हें उत्तराखण्ड पुलिस में एसएसपी नैनीताल, डी आई जी गढ़वाल,  डी आई जी क्राइम/ लॉ एंड ऑर्डर /पी ए सी / ट्रेनिंग , आई जी (सी आई डी) आदि के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई थी।
Comments
comment
date
latest news
ब्लू टूथ के जरिये अभियर्थियों को पेपर सॉल्व कर रहे नकल गिरोह के 2 सरगना गिरफ्तार,9 अभियर्थी भी धरे

ब्लू टूथ के जरिये अभियर्थियों को पेपर सॉल्व कर रहे नकल गिरोह के 2 सरगना गिरफ्तार,9 अभियर्थी भी धरे