News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की तिथि हुई सार्वजनिक

  • Share
उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की तिथि हुई सार्वजनिक

shikhrokiawaaz.com

10/10/2024


देहरादून:प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों की तिथि सार्वजनिक की गई है आने वाले 28 जनवरी से 14 फरवरी तक इन खेलों का आयोजन होगा,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आईओसी की अध्यक्ष पीटी उषा से भेंट की है, इसके बाद ही प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों की तिथि सार्वजनिक की गई है।
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओसी) ने राष्ट्रीय खेलों की तिथि घोषित कर दी है। इनका पूरा कार्यक्रम 25 अक्तूबर को प्रस्तावित आईओसी की आमसभा में जारी किया जाएगा।
प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों के साथ ही विंटर नेशनल गेम भी आयोजित किए जाएंगे वही  राष्ट्रीय खेल की जिम्मेदारी के लिए पीटी उषा का आभार जताते हुए सीएम ने उन्हें बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन के लिए आने का न्योता भी दिया।
सरकार लंबे समय से राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है, वही खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रमुख तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली हैं,तिथि तय न होने की वजह से जो काम लटके हुए थे उन्हें भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा,आयोजन की भव्यता में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
Comments
comment
date
latest news
आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु रविवार को वृहद स्तर पर चला पौड़ी पुलिस का सत्यापन अभियान

आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु रविवार को वृहद स्तर पर चला पौड़ी पुलिस का सत्यापन अभियान