रायवाला-: मेरठ में बच्चो को डांस सिखाने वाला एक टीचर रायवाला में एक महिला संग 5 किलो 315 ग्राम गांजे संग गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का पति मेरठ में गांजे तस्करी में जेल में बंद है।
कल रविवार को रायवाला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान खाण्डगांव पुलिया से करीब 50 मीटर आगे एक संदिग्ध मो0सा0 संख्या यूपी 15 ई सी 4286 में सवार महिला सहित 02 व्यक्तियों को चेंकिग हेतु रोका गया। पुलिस पूछताछ में बाइक सवार व्यक्तियों ने अपना नाम 1-अंकित कश्यप(23) पुत्र सूरजभान कश्यप निवासी डी-1/466 गली न0 03 अशोक नगर शारदा उत्तरपूर्वी दिल्ली हाल निवासी मौहल्ला कृष्णा कालोनी रोहेटा रोड़ फाजलपुर, जनपद मेरठ, उ0प्र0,तथा 2-निशा जाटव(34) पत्नी हिमांशु जाटव निवासी सहारण मेडिकल स्टोर के पास गोलाबड़, रोहतास रोड़, जनपद मेरठ, उ0प्र0 बताया। पुलिस द्वारा दोनो की तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 05 किलो 315 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सं0- 147/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
पूछताछ में अभियुक्त अंकित कश्यप ने बताया गया कि वह डीडीएस डांस स्टूडियो मेरठ में बच्चो को डांस सिखाता है तथा गिरफ्तार अभियुक्ता के बच्चे भी उसके पास डांस सीखने के लिए आते हैं। अभियुक्ता निशा के पति को पूर्व में अवैध गांजे के साथ मेरठ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त ने बताया कि बरामद गांजे को वह मेरठ के एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीद कर लाया था, जिसे वह अभियुक्ता के साथ ऋषिकेश में नशे के आदि स्थानीय लोगों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, पर ऋषिकेश पहुंचने से पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।