News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

हनोल नवीनीकरण मास्टर प्लान पर डी एम ने स्थानिकों की जानी राय

  • Share
हनोल नवीनीकरण मास्टर प्लान पर डी एम ने स्थानिकों की जानी राय

shikhrokiawaaz.com

03/20/2025


चकराता: जिलाधिकारी सविन बंसल ने बृहस्पतिवार को हनोल में रात्रि प्रवास कर मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों, हक हकूकधारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और हनोल के लिए प्रस्तावित मास्टर प्लान को सबके साथ साझा किया।

मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश और स्थानीय लोगों के सुझाव को समावेशित कर धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र हनोल का टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान का अंतिम खाका तैयार किया जाएगा। इस दौरान सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार विमर्श और चर्चा करते हुए स्थानीय लोगों के बहुमूल्य सुझाव भी लिए।  

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि धार्मिक और पर्यटन स्थल हनोल के सम्पूर्ण एवं बहुआयामी विकास के लिए आईएनआई डिजाइन कंपनी के माध्यम से टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान तैयार कराया जा रहा है। हनोल टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान से धार्मिक यात्रियों और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। हनोल आने जाने वाली सभी सहायक सड़क मार्गो का चौडीकरण एवं विस्तारीकरण किया जाएगा। टोंस नदी किनारे घाट तक एप्रोच रोड़ बनाई जाएगी। हनोल क्षेत्र को होम स्टे योजना से आच्छादित किया जाएगा। हनोल क्षेत्र से जाने वाले केदार कांठा एवं अन्य ट्रैक मार्गो  को भी प्राकृतिक रूप से विकसित किया जाएगा। जिससे तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के और अधिक अवसर मिलेंगे और उनकी आय ब़ढ़ेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों को होम स्टे पंजीकरण कराने के लिए भी प्रोत्साहित किया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि मास्टर प्लान से प्रभावित परिवार और अधिग्रहित भूमि का नियमानुसार उचित मुआवजा आवंटित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने आईएनआई डिजाइन कंपनी से आए कंसलटेंट को हनोल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या, भविष्य की जरूरतों और स्थानीय लोगों के बहुमूल्य सुझावों को समावेशित करते हुए हनोल टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान शीघ्र तैयार करने के निर्देश भी दिए।

आईएनआई डिजाइन कंसलटेंट ने हनोल टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु महासू महाराज मंदिर परिसर में अराइवल प्लाजा,  पुरोहित आवास, मंदिर सौंदर्यीकरण, क्यू मैनेजमेंट, पार्किंग, एप्रोच मार्ग, धर्मशाला, पब्लिक यूटिलिटी कॉम्पलेक्स, रेन सेल्टर, आस्था पथ निर्माण आदि कार्य प्लान में शामिल किए गए है।   

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अध्यक्ष  मंदिर समिति एसडीएम योगेश मेहरा, देवता के वजीर दीवान सिंह राणा, देवता के पुजारी हरिश्चंद्र नौटियाल, शांतिगराम डोभाल, पुरोहित मोहनलाल सेमवाल, गोरखनाथ राजगुरु, थानी दिनेश चौहान, भंडारी पप्पू राणा, डडवारी नत्थी प्रसाद, रोशन लाल, मंदिर समिति के सदस्य रघुवीर सिंह रावत, चंदन राम राजगुरु, राजाराम शर्मा, प्रहलाद जोशी, राजेंद्र नौटियाल, प्रधान हनोल चतरा हरीश राजगुरु, जय किशन, महेश रावत सहित समस्त स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
कांवड़ यात्रा में उत्तरकाशी पुलिस की अनोखी पहल, शिवभक्तों का फल-फ्रूट व शीतल पेय से किया स्वागत*

कांवड़ यात्रा में उत्तरकाशी पुलिस की अनोखी पहल, शिवभक्तों का फल-फ्रूट व शीतल पेय से किया स्वागत*