News :
पुलिस व फायर यूनिट ने किया हॉस्टल,पीजीव होटल का फायर सुरक्षा का ऑडिट नए कानूनों और साइबर सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को टिहरी पुलिस ने किया जागरूक 48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा* 48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा* वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित डिलीवरी बॉय की आड़ में स्मैक की तस्करी करता अभियुक्त गिरफ्तार हरियाणा के युवाओं ने सीएम धामी से किये अपने भ्रमण के अनुभव साझा, धामी ने कहा "डिजिटल ब्रांड एंबेसडर बन उत्तराखंड़ के अनुभवों को देश तक पहुँचाये" यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदो को दी श्रद्धांजलि माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द

लालपुल बस एक्सीडेंट मामले में डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

  • Share
लालपुल बस एक्सीडेंट मामले में डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

shikhrokiawaaz.com

07/02/2026


देहरादून-: बीती 23 जून को पटेलनगर अंतर्गत सहारनपुर रोड स्थित लाल पुल के पास एक सिटी बस द्वारा फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को कुचलने व हादसे में एक मजदूर की मौत व 4 के घायल हो जाने के मामले में डीएम डॉ0आशीष चौहान द्वारा गंभीर लापरवाही मानते हुए इस पूरी घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देते हुए एसडीएम सदर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।


गौरतलब है कि बीती 23 जून को कुछ मजदूर लालपुल के पास फुटपाथ पर काम ढूंढने के लिए बैठे थे, कि इस बीच सुबह लगभग 11 बजे एक सिटी बस संख्या यूके 07 पी ए 0287 द्वारा अचानक फुटपाथ पर बैठे मजदूरों पर गाड़ी चढ़ा दी जिसमे राजीवनगर, पटेलनगर निवासी आहद (22 वर्ष) की मृत्यु हो गई जबकि चार अन्य व्यक्ति घायल हो गए। संबंधित वाहन नगर बस सार्वजनिक सेवायान की श्रेणी में संचालित हो रहा था। उक्त समय बस चालक को मिर्गी का दौरा पड़ने व उसके चलते वह हादसा हो जाने की बात कही जा रही थी।


डीएम डॉ0आशीष चौहान ने उक्त हादसे को गंभीर मानते हुए घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आर्डर देते हुए एसडीएम सदर को दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहन एवं निष्पक्ष जांच करते हुए एक सप्ताह के भीतर अपनी आख्या प्रस्तुत करने को कहा है।


डीएम ने कहा कि जांच के दौरान दुर्घटना के कारणों, वाहन में चालक सहित सवार यात्रियों की संख्या, मृतक एवं घायलों का वास्तविक विवरण, घायलों की चिकित्सकीय स्थिति, मृतक के उत्तराधिकारियों का विवरण, परिवहन विभाग की तकनीकी रिपोर्ट, वाहन के कर एवं मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अनुपालन तथा भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझावों का विस्तृत परीक्षण किया जाएगा।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाकर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को प्रभावी ढंग से रोका जा सके। उन्होंने आम जनता से आवाहन किया है कि उक्त के घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को लिखित एवं मौखिक रूप में कोई साक्ष्य प्रस्तुत करने हैं अथवा कोई जानकारी देनी है वह एक सप्ताह के भीतर उप जिलाधिकारी सदर के कार्यालय एवं न्यायालय में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित प्रस्तुत कर सकते हैं।

Comments
comment
date
latest news
बाबा केदार को जल चढ़ाने को बारिश के बीच भारी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु

बाबा केदार को जल चढ़ाने को बारिश के बीच भारी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु