News :
आपसी कहा सुनी के कारण पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार उत्तराखंड पुलिस की बड़ी पहल: 1.75 लाख विद्यार्थियों से डीजीपी का सीधा संवाद नन्हे हाथों ने बांधी राखी, पुलिस परिवार से जुड़ी स्नेह और विश्वास की डोर कप्तान प्रमेन्द्र के हाथों पर छात्राओं ने बांधा रक्षा सूत्र नन्हीं छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, कप्तान ने दिया सुरक्षा का भरोसा* बद्रीनाथ धाम में पुलिस की मानवीय पहल, बुजुर्ग श्रद्धालुओं को कराया भगवान बद्री विशाल का दर्शन नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 19 लोगो की मौत, कई लापता सीएम धामी ने सरकार के 5 साल पूरे होने के अवसर पर किया स्पेशल एल्बम गीत का विमोचन रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, दो बहनों की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार खबर प्रकाशित से रोकने की धमकी व अवैध वसूली करता कथित पत्रकार गिरफ्तार

आढ़त बाजार सड़क चौड़ीकरण परियोजना की प्रगति का डीएम ने किया निरीक्षण

  • Share
आढ़त बाजार सड़क चौड़ीकरण परियोजना की प्रगति का डीएम ने किया निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

07/14/2026


देहरादून-: राजधानी देहरादून के सबसे व्यस्तम रूट व पटेलनगर से मुख्य शहर की तरफ आने वाले ट्रैफिक के सुगम गुजरने में सबसे बड़ी बाधा आढ़त बाजार को शिफ्ट करने को सरकार की परियोजना के तहत आढ़तियों को उनकी पुरानी दुकान के अनुरूप नए आढ़त बाजार देहराखास व ब्राह्मणवाला में दुकानें आवंटन का कार्य चल रहा है, जिसके उपरान्त लंबे समय से बोतल नैक बने तहसील से सहारनपुर चौक तक 1.55 किमी के हिस्सों को परियोजना के तहत चौड़ा करने का कार्य शुरू हो सकेगा। जिसके तहत कल सोमवार को जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा तहसील चौक चौड़ीकरण परियोजना की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया गया। डीएम आशीष द्वारा एमडीडीए के अधिकारियो से दुकान आवंटन की वास्तविक स्थिति जान अधिकारियों को मुआवजा वितरण एवं पुनर्वास प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ परियोजना में तेजी लाने को कहा।

तहसील से सहारनपुर तक जाम की भयानक स्थिति से राजधानीवासियों को निजात दिलाने को मुख्यमंत्री धामी सरकार द्वारा सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत एमडीडीए द्वारा तहसील से सहारनपुर चौक तक के आढ़तियों को उनकी दुकान के अनुरूप नए आढ़त बाजार में दुकान आवंटन अथवा मुआवजा दिया जा रहा है। इस परियोजना के तहत 1.55 किमी परिधि के अंतर्गत कुल 410 संपत्तियां प्रभावित हुई है, जिनको एमडीडीए द्वारा मुआवजा दिए जाने के बाद कई संपत्ति धारकों द्वारा अपनी प्रभावित परिसंपत्तियों की रजिस्ट्री लोक निर्माण विभाग के नाम कर दी गई है।  शेष संपत्तियों के दस्तावेजों का परीक्षण एवं आवश्यक प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। दस्तावेज सही पाए जाने पर पात्र प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जा रहा है। 

तहसील से सहारनपुर चौक में वर्तमान में 19-20 फुट ही सड़क चौड़ी है जिसके चलते पटेलनगर की तरफ से आने वाला ट्रैफिक शहर में प्रवेश को यही रास्ता अपनाता है, साथ ही कांवली रोड से आने वाले ट्रैफिक सहित आढ़तियों से थोक में सामान खरीदने के चलते उक्त मार्ग में ट्रैफिक रेंगने को मजबूर हो जाता है।परियोजना के तहत 1.55 किमी की सड़क अंतर्गत दुकानों, आढतियों को नए आढ़त बाजार शिफ्ट को उक्त मार्ग को 24 फुट तक चौड़ा करने का प्रस्ताव है।
Comments
comment
date
latest news
कलयुगी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की बेटी की हत्या पुलिस को गुमराह करने के लिए दिया था आत्महत्या का रूप

कलयुगी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की बेटी की हत्या पुलिस को गुमराह करने के लिए दिया था आत्महत्या का रूप