News :
एसएससी परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार करवाचौथ के लिए महिलाओं में उत्साह, बाज़ारो में लगी भीड़ डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, राष्ट्रपति दौरे को लेकर पूरी हुई तैयारियां राज्यपाल ने करवाचौथ पर महिला कर्मीयों को दिया अवकाश एक्शन में टीम श्वेता, 24 घंटे में 4 अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार गैरसैंण में 231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाओं की सौगात,सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास पारंपरिक वेशभूषा व स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिली कौथिग में 'सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान' के जरिये न्यायिक अधिकारी स्कूली बच्चो को उनके अधिकारों के प्रति कर रहे जागरूक उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, ₹7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश गंगा भोगपुर कॉलेज में पौड़ी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, राष्ट्रपति दौरे को लेकर पूरी हुई तैयारियां

  • Share
डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, राष्ट्रपति दौरे को लेकर पूरी हुई तैयारियां

shikhrokiawaaz.com

10/28/2026


देहरादून-: डीएम डॉ0आशीष चौहान द्वारा आज बुधवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई की, जिसमे उनके द्वारा जनपद के अलग अलग क्षेत्रो से जमीनी धोखधड़ी, सरकारी कार्यालयों में कार्य हेतु, पारिवारिक परेशानियां लेकर पहुँचे फरियादियों की समस्या सुन संबंधित अधिकारियों व विभागो को उनके समाधान को निर्देश दिए।

डीएम डॉ0आशीष चौहान ने जनपद में चल रहे सफाई अभियान के विषय मे बताया दशहरा के मौके पर प्रशासन स्तर से राजधानी में सफाई अभियान शुरू किया गया था, जो आगे भी जारी रहेगा। इसी तरह आगामी दीवाली के पहले व बाद में भी जिला स्तर से दोबारा सफाई अभियान चलाया जाएगा।

वहीँ आगामी 1 व 2 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून आगमन को लेकर डीएम डॉ0आशीष ने बताया कि जिला प्रशासन व उनके स्तर से तैयारियों को फाइनल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पुलिस, मजिस्ट्रेट और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात, रूट प्लान, स्वास्थ्य और अन्य सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए गए है।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल बनाकर कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए है। वहीं 6 नवंबर को राज्य द्वारा आयोजित स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राजधानी देहरादून आने को लेकर भी डीएम ने बताया कि उनको केंद्र की तरफ से उनके आगमन के निर्देश मिल गए है, जिसपर तैयारियां की जा रही है।

वहीं राजधानी की सड़कों पर खराब हो रही स्ट्रीट लाइट्स की मरम्मत व दुरुस्तीकरण को लेकर डीएम ने बताया कि सभी क्षेत्रों में सर्वे करवाया जा रहा है। शहर में सर्वे के आधार पर 800 करीब स्ट्रीट लाइट्स खराब होने की सूचना मिली है जिसपर नगर निगम को उन क्षेत्रों के सम्बंधित अधिकारियों को जवाबदारी लेते हुए उनको मरम्मत का कार्य करने के निर्देश दिए गए है।



जमीनी धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति ने लगाई मदद की गुहार
आज बुधवार को डीएम डॉ0आशीष चौहान की सभागार में एक पीड़ित दिलशाद निवासी बड़ा रामपुर, सेलाकुई ने शिकायत दी कि उन्होंने समीर पुत्र असलम व सुलूम से 15 बिस्सा जमीन खरीदने का सौदा तय किया था। उस समय पीड़ित दिलशाद पर एक जमीन थी,जिसको उसने बेचने बाद ही समीर व सुलूम को जमीन की राशि देने की बात कही थी। जिसपर समीर व सुलूम ने पीड़ित की जमीन खुद बिकवाने में मदद की,और उस जमीन को बेचकर मिले पैसे पीड़ित ने समीर व सुलूम को दे दिया। जिसके एवज में समीर व सुलूम द्वारा पीड़ित के नाम एक स्टाम्प करवाया व उसमे टाइम लिमिट भी डलवा दी, पूछने पर बोल याद रखने के लिये।
पीड़ित ने बताया कि उसके द्वारा जमीन खरीदने के लिए 3 साल पहले ही उन्हें पूरे पैसे दे दिए गए थे। किंतु उन दोनों के द्वारा हाल ही में कुछ 6-7 महीने पूर्व ही पीड़ित को रजिस्ट्री की। किन्तु रजिस्ट्री के टाइम उनके द्वारा केकेवल सवा 13 बिस्सा ही पीड़ित को रजिस्ट्री की जबकि उसके द्वारा पैसे पूरे ही लिए गए थे।
पीड़ित द्वारा डीएम डॉ0आशीष चौहान से न्याय की मांग की है, जिसपर डीएम ने एसडीएम विकासनगर व एसएचओ विकासनगर को मामले में जांच करने को कहा है।






Comments
comment
date
latest news
स्टेचू ऑफ यूनिटी के सामने उत्तराखंड की झांकी दिखाएगी प्रदेश की आध्यात्मिक व प्राकृतिक सुदंरता की छटा

स्टेचू ऑफ यूनिटी के सामने उत्तराखंड की झांकी दिखाएगी प्रदेश की आध्यात्मिक व प्राकृतिक सुदंरता की छटा