News :
नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेले मालिक ने ग्राहक को पीटा, गिरफ्तार *इग्नू ने शुरू किया एक वर्षीय विकास अध्ययन में एमए कार्यक्रम, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर* राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जाम टकराते, हुड़दंग करते 3 हरियाणा के युवक गिरफ्तार 14 से 30 सितंबर तक जनपद में स्कूल से लेकर कार्यालयों, फैक्ट्रियों में चलेगा नशामुक्ति विशेष शपथ अभियान,डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित आफिस को बिल्डिंग डिज़ाइन व निर्माण कार्य पर डीएम ने एमडीडीए अधिकारियों की ली बैठक अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त देता था वाहन चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार नन्दा देवी जातयात्रा के हर पड़ाव पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा संभाले है जवान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

डीएम ने संभाला पदभार, जनता मिलन में 115 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश*

  • Share
डीएम ने संभाला पदभार, जनता मिलन में 115 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश*

shikhrokiawaaz.com

05/25/2026

देहरादून :जिले के नव-नियुक्त जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने पदभार संभालते ही प्रशासनिक सक्रियता दिखाते हुए जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में उन्होंने 115 शिकायतों की सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए।
डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए जिला स्तर पर ऑनलाइन शिकायत ट्रैकिंग एवं मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा, जिससे नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
कार्यक्रम में अधिकांश मामले भूमि विवाद से जुड़े रहे, जबकि ऋण माफी, आर्थिक सहायता, बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण, पैदल पुलिया एवं मार्ग संबंधी समस्याएं भी सामने आईं। डीएम ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
रानीपोखरी ग्रांट क्षेत्र के आठ परिवारों ने बाढ़ से सुरक्षा हेतु दीवार निर्माण की मांग रखी, जिस पर डीएम ने एसडीएम डोईवाला को सिंचाई विभाग के साथ संयुक्त सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
तुनवाला निवासी मंजू बिष्ट द्वारा भूमि पर कब्जे एवं सीमांकन क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत पर एसडीएम सदर को तत्काल जांच के आदेश दिए गए। वहीं विकासनगर तहसील में वर्ष 2008 से लंबित भूमि विवाद के निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।
सहसपुर निवासी मोहन कश्यप ने ऋण माफी एवं मकान नीलामी रोकने की गुहार लगाई। मामले में लीड बैंक अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा जर्जर मकान में रह रहे बुजुर्ग प्रेम सिंह की समस्या पर नगर निगम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। रामपुर कलां में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर भी जांच कर कार्रवाई के आदेश जारी हुए।
कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
नहर में डूबती महिला को बचाने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस कप्तान डोबाल ने किया सम्मानित

नहर में डूबती महिला को बचाने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस कप्तान डोबाल ने किया सम्मानित