चमोली:जनपद के सिद्धपीठ कुरुड़ में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले का आज समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस कप्तान सुरजीत सिंह पंवार भी शामिल हुए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सिद्धपीठ पहुंचकर मां नन्दा के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
मां नन्दा की राजराजेश्वरी जात यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों का मौके पर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस तथा प्रशासनिक कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद डीएम और एसपी ग्राम सभा चरबंग के सिलवाणी पहुंचे। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट के साथ उन्होंने मां नन्दा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को लगातार निगरानी में रखने पर जोर दिया।
प्रशासन और पुलिस की ओर से जात यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद टीम को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र रावत, नायब तहसीलदार राकेश देवली समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
मां नन्दा के दरबार में पहुंचे डीएम-एसपी, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
shikhrokiawaaz.com
09/05/2026
Comments
comment
date
latest news