News :
डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर

डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश

  • Share
डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश

shikhrokiawaaz.com

09/21/2026


देहरादून-: पटेलनगर के मोहब्बेवाला क्षेत्र में एक के बाद एक होते हादसे के क्रम में कल रविवार की सुबह भी दुखद रही जब सीमेंट से भरे ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत व एक पिता-पुत्री के घायल हो गए। उस सड़क हादसे के मामले में पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा आड़े हाथों लिया है। जिस क्रम में आज सोमवार को जिलाधिकारी डॉ0आशीष चौहान व पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा संयुक्त रूप से मोहब्बेवाला में राजमार्ग का व जहां सड़क हादसा हुआ उक्त घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान दोनो अधिकारियो द्वारा सम्बंधित विभागाधिकारियों से उक्त क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के पीछे मुख्य वजह जानी व उन अधिकारियों को उसका स्थायी समाधान निकालने को निर्देशित किया।

डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को मोहब्बेवाल क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं के कारणों की विस्तृत एवं तकनीकी जांच करने को कहा। उन्होंने कहा कि सड़क इंजीनियरिंग, ब्लैक स्पॉट, ओवर स्पीडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन जैसे सभी पहलुओं का विश्लेषण कर एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए।

कप्तान प्रमेंद्र डोबाल द्वारा अधिकारियों को दुर्घटनाओं के दृष्टिगत उक्त क्षेत्र में बड़े साइन बोर्ड लगाने को कहा, ताकि उक्त मार्ग पर के चालकों को सड़क की स्थिति का आंकलन हो और वह सावधानी बरत सकें। कप्तान द्वारा अधिकारियो को हादसे की मुख्य वजह स्पीडिंग को नियंत्रित करने को सड़क पर रंबल स्ट्रइक ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग अधिकारियों को दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु उक्त कार्य योजना का तत्काल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। 

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी,  प्रशासन, एनएचएआई, आरटीओ व पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
जनपद में कोई भी बालिका धन की कमी से नहीं रहेगी शिक्षा से वंचित: डी एम सविन बंसल

जनपद में कोई भी बालिका धन की कमी से नहीं रहेगी शिक्षा से वंचित: डी एम सविन बंसल