News :
सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदो को दी श्रद्धांजलि माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द उत्तराखंड में वन्यजीव सप्ताह-2026 की शुरुआत, 8 अक्टूबर तक चलेगा अभियान मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार देशवासियों के नाम एक जरूरी संदेश — स्वच्छता की शुरुआत हमसे पैक्स कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल,5 अक्टूबर से देहरादून में धरने की तैयारी पांच पेटी शराब संग 2 गिरफ्तार जल्द पैसा कमाने के लालच में मालिक के गोदाम में कर डाली चोरी, कर्मी व कबाड़ी समेत 3 गिरफ्तार हरभजवाला में चल रहे जिस्मफरोशी के व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, नाबालिक युवती को किया रेस्क्यू कप्तान ने महात्मा गांधी व शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

डीएम , कप्तान ने पोंटा साहिब सीमा का किया निरीक्षण, स्थिति सामान्य

  • Share
डीएम , कप्तान ने पोंटा साहिब सीमा का किया निरीक्षण, स्थिति सामान्य

shikhrokiawaaz.com

06/26/2026


देहरादून-: कल गुरुवार देर रात हिमाचल के पोंटा साहिब से भारी संख्या में दून पहुँचे निहंगो के चलते राजधानी के कयाई घंटो तक विकासनगर, कुल्हाल क्षेत्र में लॉ एंड आर्डर के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति बन गयी, जिससे निबटने को देर रात ही भारी संख्या में पुलिस बल, जिला प्रशासन की टीम द्वारा निहंगो से बातचीत कर उन्हें वापिस पोंटा भेज दिया गया था, किन्तु उसके बाद से ही राजधानी के बॉर्डर क्षेत्रों में भारी पुलिस बल, पैरामिलिट्री बल तैनात किया हुआ है।

वहीं आज डीएम सविन बंसल व पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने हिमाचल से देहरादून की प्रवेश सीमा पहुँचकर व्यवस्थाओ का जायज़ा लिया। स्थिति आज नियंत्रित है व शांन्तिपूर्ण तरीके से यातायत व्यवस्था चल रही है।इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने शुक्रवार को उत्तराखंड की प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
पांवटा साहिब सीमा पर पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।वहीं देहरादून आने-जाने वाले वाहनों की सघन निगरानी एवं जांच की जा रही है। प्रशासन स्तर से एक प्रतिनिधिमंडल निहंग सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ गुरुद्वारा पांवटा साहिब में बातचीत करने भेजा गया है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इससे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है और प्रत्येक गतिविधि पर प्रशासन एवं पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि आपसी संवाद के माध्यम से स्थिति को पूर्णतः सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि पोंटा साहिब सीमा क्षेत्र सहित सभी संभावित प्रवेश मार्गों पर पुलिस बल की प्रभावी तैनाती कर नाकेबंदी की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।
Comments
comment
date
latest news
6 माह पहले परिजनों से बिछुड़े नेपाली युवक को आपरेशन स्माइल टीम ने परिजनों से मिलवाया

6 माह पहले परिजनों से बिछुड़े नेपाली युवक को आपरेशन स्माइल टीम ने परिजनों से मिलवाया