News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

डीएम व कप्तान ने किया मतगणना स्थलों का निरीक्षण

  • Share
डीएम व कप्तान ने किया मतगणना स्थलों का निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

07/31/2025

*


चमोली-: आज 31 जुलाई को सम्पूर्ण 12 जनपदो में पंचायत चुनावों की मतगणना सम्पन्न हो रही है,जिसके सुबह 8 बजे से ही चमोली जनपद के सभी विकासखंडों में मतगणना शुरू हो गयी है, जिसकी सुरक्षा हेतु चमोली पुलिस व प्रशासन ने कड़ी व्यवस्थाएं बनाई हुई है।


मतगणना स्थलों पर किसी प्रकार की कोई सुरक्षा व्यवस्था में चूक न जो इसको लेकर जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी एवं पुलिस कप्तान चमोली सर्वेश पंवार द्वारा विभिन्न मतगणना केन्द्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। दोनो अधिकारियों द्वारा मतगणना कक्ष, स्ट्रॉन्ग रूम, सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया कक्ष एवं कार्मिकों की उपस्थिति का भी जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।


जिलाधिकारी द्वारा सभी मतगणना कर्मियों को मतगणना कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ संपन्न कराने को प्रतिबद्ध रहने के आदेश दिए तो वहीं कप्तान सर्वेश पंवार द्वारा थाना प्रभारियों व ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं।


मतगणना स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है एवं प्रवेश के लिए पास प्रणाली लागू की गई है। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।


Comments
comment
date
latest news
2 किलो अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

2 किलो अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार