News :
ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा गृह मंत्री के सम्मुख भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र देंगे वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति

डीएम सविन ने किया 4वीं मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्धघाटन

  • Share
डीएम सविन ने किया 4वीं मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्धघाटन

shikhrokiawaaz.com

10/31/2025


देहरादून-: दून स्मैशर्स बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ देहरादून की 4 वीं मास्टर्स बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आज डीएम सविन बंसल द्वारा परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपर्पस हाल में शुभारंभ किया गया। उक्त प्रतियोगिता में 12 राज्यो के खिलाड़ियों द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है, जिसमे 35+ से  80+ आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है।


31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित हो रही तीन दिवसीय 4 वीं मास्टर्स बैडमिन्टन प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यो के 350 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। खास बात है कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी 35+, 40+, 45+ 50+, 55+, 60+, 65+, 70+, 75+ और 80+ है व खेल के सिंगल्स, डबल्स और मिकस्ड डबल्स खेल में हिस्सा लेंगे। 350 से अधिक खिलाड़ियों के साथ आयोजित हो रही यह प्रतियोगिता राजधानी में आयोजित हुई अभी तक की किसी भी मास्टर्स प्रतियोगिता में से सबसे अधिक प्रतिभागी वाली मास्टर्स प्रतियोगिता है। 

प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे कई उत्कृष्ट व बेहतरीन खिलाड़ियों द्वारा देश का प्रतिनिधित्व भी किया जा चुका है,जिसमें पंजाब से रामलखन, दिल्ली विक्रम भसीन एवं उत्तर प्रदेश से अभिन्न श्याम गुप्ता प्रमुख है।

प्रतियोगिता के उद्धघाटन के अवसर पर डीएम द्वारा सर्वप्रथम सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे खेल युवाओं में खेल भावना, अनुशासन व टीम वर्क की भावना को प्रोत्साहित करते है और निरंतर प्रैक्टिस से उनमें जोश बना रहता है।उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है बल्कि यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने प्रतियोगिता आयोजकों पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों से भी मुलाकात कर आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की। खेल विभाग के अधिकारियों ने डीएम सविन को आयोजन को सफल बनाने को की गई सभी तैयारियों की जानकारी भी दी।

इस इवसर पर एस के पटेल, सचिव पराग सिंघल, राजीव वर्मा, एचपी शर्मा, मनीष गोयल, वीके मिश्रा, रतन लाल शर्मा, एमएस भण्डारी आदि उपस्थित रहे।



Comments
comment
date
latest news
राजधानी की जान घंटाघर में चोरों ने किया हाथ साफ, घड़ियां थमी

राजधानी की जान घंटाघर में चोरों ने किया हाथ साफ, घड़ियां थमी