News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

डीएम,पुलिस कप्तान ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

  • Share
डीएम,पुलिस कप्तान ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

01/21/2025


गोपेश्वर-: गुरुवार को होने जा रहे नगर निकाय चुनावों के तहत आज मंगलवार को जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी और पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार द्वारा गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रखने और मतदान से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों ने यह दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम व पुलिस कप्तान द्वारा स्ट्रांग रूम के आसपास के सुरक्षा प्रबंधों का बारीक परीक्षण किया व किसी भी व्यवधान की सम्भावनाओ के मद्देनजर मौजूदा अधिकारी को हर सुरक्षा व्यवस्था को पुनः जांचने को कहा। पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार द्वारा स्ट्रांग रूम व उसकी बाहरी सीमा की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों को लगातार सतर्क बने रहने को 24*7 निगरानी बनाये रखने को कहा। 

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियो द्वारा विशेष रूप से सुरक्षा उपकरणों सीसीटीवी कैमरों, बैरिकेडिंग और अन्य निगरानी साधनों की स्थिति का निरीक्षण किया। 
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा आगामी 22 जनवरी को मतदान के लिए 80 पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। ये पोलिंग पार्टियां जिले की 4 नगर पालिका परिषद और 6 नगर पंचायतों के लिए रवाना होंगी। जिला क्रीड़ा मैदान गोपेश्वर से पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री, मतपेटी और अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ पोलिंग बूथों के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों ने रवानगी स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और सुनिश्चित किया कि पार्टियों को सुगम ढंग से मतदान स्थलों पर भेजा जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टियों को उनकी सामग्री और सुविधाएं समय पर प्रदान की जाएं और कोई भी खामियां न रहें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, और पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
गूगल में फर्जी टोल फ्री नंबर डाल ठगी करने वाला एक अभियुक्त लखनऊ से गिरफ्तार

गूगल में फर्जी टोल फ्री नंबर डाल ठगी करने वाला एक अभियुक्त लखनऊ से गिरफ्तार