News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

डीएम, कप्तान ने लिया चिन्यालीसौड़ हवाईपट्टी पर राहत कार्यो का जायज़ा

  • Share
डीएम, कप्तान ने लिया चिन्यालीसौड़ हवाईपट्टी पर राहत कार्यो का जायज़ा

shikhrokiawaaz.com

08/16/2025


हर्षिल-: धराली हादसे को दो हफ्ते से ऊपर हो चुके है और धराली आपदा प्रभावितों का रेस्क्यू निरंतर जारी है तो वहीं सरकार द्वारा

धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र में प्रभावितों के लिए भेजी खाद्यान सामग्री का जिला प्रशासन, खाद्य विभाग, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा वितरण कार्य भी जारी है,जिसकी आपूर्ति आईटीबीपी  मातली तथा हवाई पट्टी चिन्यालीसौड़ से हेली सेवा के माध्यम से पहुचाई जा रही है।


आज शनिवार को को जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्या एवं पुलिस कप्तान सरिता डोबाल द्वारा चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्यों व आपदा प्रभावित क्षेत्र में प्रभावितों को भेजी जा रही राहत सामग्रियों का निरीक्षण लिया। इस दौरान दोनो अधिकारियों द्वारा धराली प्रभावितों को भेजी जा रही सहायता, खाद्यान सामग्री व अन्य सामानों की सप्लाई व आपदा स्थल में भेजे सामान के भंडारण, रकहे रखाव व वितरण से जुड़ी जानकारी भी ली।


रेस्क्यू व राहत सामग्री पहुँचाने वाले अधिकारियों ने बताया कि आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली हर्षिल के आस–पास के गांवों में अलग-अलग टीमो द्वारा  घर–घर जाकर खाद्यान्न और दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं लगातार वितरित की जा रही है। चूंकि अस्थायी सहायता को भी बनाये गए पुल के बहने व मुख्य सड़क के फिलहाल तक टूटे हुए होने के चलते वायु सेना के चिनूक, एमआई 17 और एएलएच हेलिकाप्टर से हर्षिल, धराली क्षेत्र मे रसद व आवश्यक उपयोग की वस्तुओं की लगातार सप्लाई की जी रही है। 

Comments
comment
date
latest news
बंद घर मे गहने चोरी करने वाला चोर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

बंद घर मे गहने चोरी करने वाला चोर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार