News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

डीएलएसए ने किया मेडिकल स्टोरो का निरीक्षण

  • Share
डीएलएसए ने किया मेडिकल स्टोरो का निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

12/08/2025


देहरादून:- 
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार आज दिनांक 8 दिसम्बर को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुँगराकोटी द्वारा "सेफ ड्रग्स: सेफ लाइफ कैंपेन" के तहत ड्रग विभाग के साथ जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें मनेन्द्र सिंह राणा वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, देहरादून, अमित आजाद (औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, रूद्रप्रयाग) एवं ऋषभ धामी, (औषधी निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, टिहरी) शामिल रहे।

निरीक्षण में निम्नलिखित होलसेल एवं रिटेल की मेडिकल स्टोर के लाइसेंस, फार्मासिस्ट रिकॉर्ड, कोल्ड स्टोरेज फेसिलिटी, एक्सपायर दवाईयां तथा उनके निपटारे की प्रक्रिया, नारकोटिक्स ड्रग के विषय में जानकारी आदि आवश्यक विषयों पर पूछताछ की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गए।

मदान मेडिकोज, 11-बी. प्रथम तल, जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून संस्था के प्रो० विकास पाल हैं। स्टोर में अधिक गंदगी और सामान अव्यवस्थित पाया गया। स्टोर के दवाईयों के क्रय-विक्रय के सम्बंध में जानकारी ली गयी और बिल की जांच भी की गयी। प्रतिबंधित कफ सिरप की 18 पेट्टी अलग से बंद अवस्था में रखी पायी गयी। 02 फ्रिज और 01 डिप फ्रिज भी पाया गया जिनपर तापमान डिस्प्ले भी पाया गया। निरीक्षण टीम द्वारा दो दवाईयां नमूने हेतु जब्त किया गया तथा स्टोर में साफ-सफाई रखने और दवाईयों को व्यवस्थित रूप से रैक में रखने के निर्देश दिये गए।

रिया मेडिकोज, सी-2, प्रथम तल, जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून संस्था के प्रो० गौरव बक्शी से मेडिकल स्टोर के सम्बध में जानकारी प्राप्त की गयी। एक फ्रिज तापमान डिस्प्ले सहित चालू अवस्था में पाया गया। कफ सिरप अलग पेट्टी में बंद रखी मिली। स्टोर में दवाईयों का रख-रखाव व्यवस्थित पाया गया, किन्तु कुछ दवाईयां फर्श पर मिली, जिसपर निरीक्षण टीम द्वारा कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए दवाईयों को व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिये।

मेड एट डोर मेडिकोज, प्रथम तल, जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून संस्था के प्रो० आंचल शर्मा है। संस्था की फार्मासिस्ट कृष्णा जखमोला अनुपस्थित पायी गई। मयंक कपूर द्वारा बताया गया कि वे कई दिनों से अनुपस्थित है, जिसपर निरीक्षण टीम द्वारा उपस्थित अन्य दो फॉर्मासिस्ट का नाम लाईसेन्स में शामिल करने का सुझाव दिया। फ्रिज में तापमान डिस्प्ले नहीं पाया गया। एक्सपायर दवाईयों का स्टोरेज भी नहीं पाया गया। रैक पर अनेक दवाईयां एक्सपायर पायी गई। नारकोटिक्स दवाईयों का रजिस्टर भी नहीं बनाया गया है। फर्श पर भी अनेक दवाईयां पायी गई। उक्त स्टोर में फॉर्मासिस्ट की अनुपस्थिति, अनेक एक्सपायर दवाईयों और अन्य अनियमितताओं के मद्देनजर, निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर को उसी समय बंद करवाया गया और क्रय-विक्रय पर भी रोक लगाई गयी, जब तक उक्त संस्था द्वारा अनियमितताओं को दूर कर स्पष्टीकरण कार्यालय ड्रग विभाग को उपलब्ध नहीं कराया जाता।

एस० आर० फार्मा, डी-7, प्रथम तल, जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून संस्था की प्रो० निशु गोयल हैं। फॉर्मासिस्ट संजय बिंदाल उपस्थित पाये गए। फिज में अनेक एक्सपायर दवाईयों पायी गई और फिज में तापमान डिस्प्ले भी नहीं पाया गया। नारकोटिक्स दवाईयों का रजिस्टर भी नहीं बनाया गया है। रैक पर अनेक दवाईयां एक्सपायर पायी गई। साथ ही कॉम्पलेक्स में अन्य स्टोर की जांच की गयी, जहां गंदगी और सीलन पायी गई। जांच पर पाया गया कि इस स्टोर का लॉईसेन्स नहीं बनाया गया है, जिसपर निरीक्षण टीम द्वारा कड़ी आपत्ति व्यक्त की गयी और उक्त स्टोर को उसी समय सिल बन्द करा गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा प्रत्येक माह इसी प्रकार ड्रग विभाग के साथ संयुक्त औचक निरीक्षण किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि जिले में आमजन तक सही दवाईयां उपलब्ध हो सकें। मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं पाये जाने पर उनपर उचित कार्यवाही की जाती है।
Comments
comment
date
latest news
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘एनकेबी टाइम्स’ का शुभारंभ, बोले- लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारिता की अहम भूमिका

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘एनकेबी टाइम्स’ का शुभारंभ, बोले- लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारिता की अहम भूमिका