News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

डीएलएसए देहरादून को मिला प्रदेश में बेस्ट डीएलएसए का सम्मान

  • Share
डीएलएसए देहरादून को मिला प्रदेश में बेस्ट डीएलएसए का सम्मान

shikhrokiawaaz.com

11/27/2025


देहरादून-:  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष 2025 के लिए किए गए मूल्यांकन एवं समग्र प्रदर्शन के आधार पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), देहरादून को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। डीएलएसए देहरादून को यह सम्मान प्रभावी कार्यशैली, व्यापक जनसहभागिता, समयबद्ध सेवाओं, तथा न्याय तक समान पहुँच सुनिश्चित करने के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

26 नवंबर2025 को संविधान दिवस के अवसर पर उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में आयोजित समारोह में मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखण्ड गुहानाथन नरेंद्र द्वारा देहरादून  डीएलएसए को “बेस्ट डीएलएसए ऑफ द स्टेट” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीमा डुँगराकोटी ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी जिलों के वर्षभर में किए गए कार्यों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया, जिसमें देहरादून का प्रदर्शन सर्वोत्तम पाया गया। यह सम्मान जिला देहरादून के लिए गर्व का विषय है। सचिव द्वारा डीएलएसए को मिले इस सम्मान की वजह जिला जज के कुशल नेतृत्व तथा डीएलएसए देहरादून की समर्पित टीम की  निरंतर मेहनत को बताया।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर डीएलएसए देहरादून को मिला प्रथम स्थान न केवल इस संस्था की उपलब्धि है, बल्कि यह देहरादून जिले की संपूर्ण न्यायिक व्यवस्था, प्रशासनिक सहयोग, सामुदायिक भागीदारी और टीम के निरंतर प्रयासों की उपलब्धि है।
Comments
comment
date
latest news
आज राजधानी पहुचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी, कल जन्मदिन पर राष्ट्रपति निकेतन में राष्ट्रपति उद्यान की रखेंगी आधारशिला

आज राजधानी पहुचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी, कल जन्मदिन पर राष्ट्रपति निकेतन में राष्ट्रपति उद्यान की रखेंगी आधारशिला