News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

डीजीपी ने दी उत्तराखंड वासियो को स्वन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं

  • Share
डीजीपी ने दी उत्तराखंड वासियो को स्वन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं

shikhrokiawaaz.com

08/14/2024


देहरादून-: कल देश को 77 वर्ष पूरे हो रहे है और भारत अपने 78 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। जिस मौके पर आज पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा अपनी पुलिस टीम व उत्तराखंड वासियो को स्वन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है।

डीजीपी अभिनव कुमार ने संदेश देते हुए कहा कि उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत सभी पुलिस साथियों व देवभूमि में निवासरत सभी लोगो को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। उन्होंने कहा कि आज के दिन 1947 को हमारे संघर्षों के बाद हमें अंग्रेजो से आजादी मिली थी। उन्होंने भारत के स्वन्त्रता संग्राम को याद करते हुए कहा कि उक्त आजादी हमें अनगिनत बलिदानों के बाद मिली थी। उत्तराखंड का उस आंदोलन में विशिष्ट योगदान रहा। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व अन्य स्वन्त्रता संग्राम के वाहक जेल गए व अपने प्राणों की आहुति दी,कंधे से कंधा मिलाकर देश की आज़ादी में अपना योगदान दिया। 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का आज़ादी के उपरान्त भी राष्ट्र प्रेम की दृष्टि से विशेष योगदान रहा। हम आज उस संघर्ष को याद करते है जिसकी बदौलत हमें आज़ादी मिली। उन्होंने कहा कि हम प्रण लेते है कि हम आंतरिक सुरक्षा व बाहरी सुरक्षा को लेकर कभी भी पूर्व की भांति ऐसी परिस्थिति उत्पन्न नही होने देंगे। हम सभी को इस आज़ादी के पर्व को सही भावना के साथ मनाना हैं व बलिदानियों के योगदान को याद करना है।
Comments
comment
date
latest news
भारी बर्फबारी के बीच पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे ने किया केदारनाथ धाम तक का पैदल भ्रमण

भारी बर्फबारी के बीच पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे ने किया केदारनाथ धाम तक का पैदल भ्रमण