News :
15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा गृह मंत्री के सम्मुख भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र देंगे वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित मजदूर नेताओं की जिला बदर कार्रवाई के खिलाफ 22 नवंबर को महापंचायत

डीजीपी उत्तराखंड ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी

  • Share
डीजीपी उत्तराखंड ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी

shikhrokiawaaz.com

03/27/2024

देहरादून:डीजीपी अभिनव कुमार द्वारा आज पुलिस मुख्यालय सभागार में राज्य की आधुनिकीकरण के सम्बंध में एक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
इस दौरान डीजीपी उत्तराखंड द्वारा विगत वर्ष के बजट का बेहतर उपयोग करने के लिए संबंधित अधिकारियों को शुभकामनाएं दी गयी।इसके साथ ही गोष्ठी में उनके द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर, पुलिस आधुनिकीकरण, भविष्य की कार्य योजना की समीक्षा कर निर्देश दिए गए।
जिसमे सबसे पहले उनके द्वारा नए वृहद आपराधिक कानूनों के तहत पुलिस थानों में अपराध, कानून व्यवस्था, विवेचना, कार्यालय, जन कल्याण हेतु आवश्यक उपकरणों के मानक तैयार करने व सेपरेट फैमिली एकोमोडेशन योजना के तहत सीमान्त जनपदों में तैनात कर्मियों के परिजनों हेतु देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर में बहुमंजिला आवासीय सुविधा प्रदान किये जाने के व डीपीआर तैयार करने के साथ ही राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस चौकियों के सृजन के साथ इसे वाइब्रेन्ट विलेज से जोड़ा जाये।
इसके साथ डीजीपी ने निर्देश दिए कि वाइब्रेन्ट विलेज के अन्तर्गत आ रहे मौजूदा थाना व चौकी एवं सृजन की जाने वाली नई पुलिस चौकियों के इंफ्रास्ट्रक्चर का प्लान तैयार कर लें, व हाई एल्टीट्यूड में तैनात कर्मियों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने एवं मौसम के दृष्टिगत उन्हें आरामदायक वर्दी उपलब्ध कराएं।
साथ स्क्रैप पॉलिसी के अन्तर्गत स्क्रैप होने वाले वाहनों के स्थान पर नए वाहन क्रय करने व वित्तीय वर्ष 2024-25 में क्रय की कार्यवाही में नई तकनीक को सम्मिलित किये जाने हेतु शीघ्र ही विक्रेताओं के लिए वेंडर कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा व जैम पोर्टल से खरीदारी का प्रतिशत बढ़ाने के भी निर्देश दिए गये।जनपद व वाहिनीयों के शस्त्रों का ऑडिट कर स्मार्ट और शॉर्ट आर्म्स के क्रय पर जोर देने हेतु निर्देशित किया।
उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अमित सिन्हा,अपर पुलिस महानिदेशक अपराध व कानून ए पी अंशुमान,पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम नीलेश आनन्द भरणे, सेंथिल अब्दुई कृष्ण राज एस लिस उप महानिरीक्षक, पी/एम,बरिन्दरजीत सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रशिक्षण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
Comments
comment
date
latest news
राजधानी के तीन थाना क्षेत्रों में चोरी के 16 लाख के गहनो के साथ उत्तरप्रदेश का चोर गिरफ्तार

राजधानी के तीन थाना क्षेत्रों में चोरी के 16 लाख के गहनो के साथ उत्तरप्रदेश का चोर गिरफ्तार