News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

डीजीपी उत्तराखंड ने सीबीसीआईडी पुलिस अधिकारियों के साथ को समीक्षा बैठक

  • Share
डीजीपी उत्तराखंड ने सीबीसीआईडी पुलिस अधिकारियों के साथ को समीक्षा बैठक

shikhrokiawaaz.com

10/09/2024


देहरादून:आज बुधवार को डीजीपी उत्तराखंड अभिनव कुमार,ने अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी वी0 मुरुगेशन,पुलिस महानिरीक्षक, सीबीसीआईडी नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी यशवन्त चौहान व अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सीबीसीआईडी और ईओडब्ल्यू में लम्बित चल रहे मामलों में की गयी कार्यवाही की अभियोगवार विस्तृत समीक्षा की।
उक्त समीक्षा के दौरान सीबीसीआईडी के सेक्टर देहरादून एवं हल्द्वानी के क्षेत्राधिकारियों ने सेक्टरवार उनके वहां लंबित चल रही विवेचनाओं के संबंध में डीजीपी उत्तराखंड को तथ्यात्मक रूप से अवगत कराया व साथ ही अपने-अपने सेक्टरों में विवेचकों द्वारा वर्तमान समय तक की गयी कार्यवाही का विस्तृत ब्यौरा पेश किया।
डीजीपी अभिनव कुमार ने लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने व वांछित चल रहे अभियुक्तों पर ईनाम घोषित कराने, न्यायालय में चल रहे अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिकतम सजा दिलाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उनके द्वारा गुणवत्तापरक विवेचना सुनिश्चित किए जाने के लिए हर संभव प्रयास करने और प्रभावी पर्यवेक्षण करने हेतु भी निर्देशित किया।
Comments
comment
date
latest news
इग्नू का नया बीएससी कार्यक्रम: फैब्रिक एवं परिधान डिज़ाइन में करियर का अवसर

इग्नू का नया बीएससी कार्यक्रम: फैब्रिक एवं परिधान डिज़ाइन में करियर का अवसर