News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने किया राष्ट्रीय एचआर सेमिनार का आयोजन

  • Share
डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने किया राष्ट्रीय एचआर सेमिनार का आयोजन

shikhrokiawaaz.com

05/09/2025


देहरादून: आज शुक्रवार को डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी की ओर से राष्ट्रीय एचआर सेमिनार का आयोजन किया गया,
उक्त सेमिनार विषय “कार्य की भविष्य की दिशा, रुझान, उपकरण और एचआर में परिवर्तन”था।
इस मौके पर अग्रणी विचारकों, शिक्षाविदों और एचआर पेशेवरों का शानदार संगम हुआ साथ ही उक्त  सेमिनार में उभरती तकनीकों, एचआर में बदलते रुझानों और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल बनाने की रणनीतिक जरूरतों पर जोर दिया गया।
उक्त सेमिनार की शुरुआत डॉ. अनीता कौल के स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद एरिया चेयर ( एचआर) डॉ पुष्पा कटारिया ने विषय की पृष्ठभूमि प्रस्तुत की।
सेमिनार के चेयरपर्सन डॉ. राजीव भारद्वाज (प्रो-वाइस चांसलर) ने वर्कप्लेस में आ रहे बदलावों के बीच एचआर के परिवर्तन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ संजय जसोला  ने कार्यबल प्रबंधन के बदलते परिप्रेक्ष्य और रणनीतिक एचआर नेतृत्व की भूमिका पर चर्चा की।
बतौर मुख्य अतिथि डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी की उपाध्यक्ष डॉ. अंजुम अग्रवाल ने  विषय की प्रासंगिकता की सराहना की और शिक्षा एवं उद्योग के बीच पुल का निर्माण करने के लिए विश्वविद्यालय की पहल की तारीफ की। डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में डिजिटल युग में एचआर के परिवर्तन की बात की।
उन्होंने कहा कि तकनीक और एआई को अपनाते समय मानवीय दृष्टिकोण और नैतिक मूल्यों को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
उनका संदेश छात्रों और पेशेवरों दोनों को नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित करता रहा,इस मौके पर  "भविष्य की एचआर दिशा" विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुतियों हुईं।
इंडियन स्टार्टअप टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ, आर. चंद्रा ने स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास और एचआर की भूमिका पर अपने  विचार रखे।
नॉर्थ, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के रीजनल एचआर अशुतोष गुप्ता ने  पारंपरिक सेक्टर में वर्कफोर्स रीअलाइनमेंट की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
युगविन्या प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं सीईओ
आमोघ उनियाल ने डेटा-ड्रिवन पीपल स्ट्रैटेजी से स्टार्टअप में बदलाव की बात की।इसके पश्चात एआई और ऑटोमेशन, नैतिक मुद्दे और केस स्टडीज़ पर पैनल डिस्कसन किया गया। जिसका संचालन डॉ. राजीव भारद्वाज किया।
उक्त पैनल में एचआर स्ट्रैटेजिस्ट के. राजीव कुमार कॉरपोरेट ट्रेनर एवं एचआर इनोवेटर अनुप कुमार, एचआर एनालिटिक्स लीड मोहम्मद मोहसिन,  अशुतोष गुप्ता आदि शामिल रहे। इस सत्र में एआई के प्रयोग, ऑटोमेशन से जुड़े जोखिम और नैतिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही एचआर में एआई का उदय विषय पर भी वक्ताओं ने चर्चा की।
इस मौके पर शांति बुदाथोकी, सीएचआरओ, गैलेक्टिक क्लाइंट सर्विसेस प्रा. लि. गुरुग्राम  डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की यात्रा साझा की गयी। एमी अनिता गिल्बर्ट, सीनियर एवीपी – एचआर बिजनेस पार्टनर, ईएक्सएल सर्विसेज प्रा. लि., दिल्ली की ओर जे प्रेडिक्टिव टैलेंट एनालिटिक्स और एंप्लॉयी एंगेजमेंट मॉडल पर विचार रखे गए।
पैनल चर्चा में एचआर टेक्नोलॉजी का विकास और टोटल रिवॉर्ड्स" विषय भी रहा,जिसका संचालन डॉ. सुरेश अय्यर ने किया।
तीसरी और अंतिम पैनल चर्चा, "भविष्य के लिए अपस्किलिंग" विषय पर थी, जिसकी मेजबानी डॉ. पुष्पा कटारिया ने की,डॉ. पुष्पा ने सेमिनार की समग्र थीम और भूमिका भी प्रस्तुत की। इस मौके पर डॉ. अनीता और डॉ. संयुक्‍ता भी उपस्थित रहीं।
सत्र की शुरुआत  कृष्ण चैतन्य के प्रस्तुतीकरण से हुई, जिसमें डिजिटल साक्षरता, सॉफ्ट स्किल और सतत शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया गया।
समापन सत्र और नेटवर्किंग समापन सत्र में फीडबैक संग्रह, धन्यवाद ज्ञापन, और सभी वक्ताओं तथा विशेष अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। 
Comments
comment
date
latest news
13 साल की बेटी की हत्या कर गंगनहर में फेंका शव, पिता और साथी गिरफ्तार

13 साल की बेटी की हत्या कर गंगनहर में फेंका शव, पिता और साथी गिरफ्तार