News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

'कॉल मर्जर' साइबर ठगी के खिलाफ साइबर क्राइम ने किया सतर्क

  • Share
'कॉल मर्जर' साइबर ठगी के खिलाफ साइबर क्राइम ने किया सतर्क

shikhrokiawaaz.com

02/23/2025


देहरादून-: दूर दराज इलाको में बैठकर बस एक क्लिक व फोन कॉल के माध्यम अपनी मेहनत की कमाई गवाने वाले आम जनता के साथ हो रही अलग अलग प्रकार की साइबर ठगी लगातार चिंता का सबब बनती जा रही है। जिसके खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस द्वारा आम जनता को लगातार साइबर ठगी के खिलाफ सतर्क रखने को जागरूक किया जा रहा है।

बैंक फ्रॉड, वॉइस क्लोनिंग, बड़े अपराधियो के नाम पर साइबर ठगी के बाद साइबर ठगों द्वारा 'कॉल मर्जर' के जरिये आम जनता के बैंक एकाउंट व फोन डाटा में सेंधमारी की जा रही है,जिसके खिलाफ साइबर क्राइम देहरादून डीएसपी अंकुश मिश्रा ने आम जनता को 'कॉल मर्जर' के खिलाफ सतर्क किया है।डीएसपी अंकुश मिश्रा ने बताया कि इस ठगी में साइबर ठगों द्वारा किसी व्यक्ति को कॉल कर कोई आफर,किसी कार्यक्रम पॉडकास्ट आदि में आमंत्रित करने का झांसा देते है व अपने अन्य कर्मी द्वारा जल्द ही उन्हें फोन कर आगे की जानकारी साझा करने की बात की जाती है। कॉल के बीच मे ही किसी तीसरे व्यक्ति का कॉल उक्त व्यक्ति को आता है,जिसपर साइबर ठग उस कॉल को मर्ज करने को कहते है और कॉल मर्ज करने के साथ ही उक्त व्यक्ति को आने वाले कोई भी बैंक,सोशल मीडिया एकाउंट के ओटीपी को कॉल करने वालासाइबर ठग सुन सकता है और किसी न किसी प्रकार की ठगी कर सकता है।

डीएसपी अंकुश मिश्रा ने आम जनता को किसी भी अनजान सख्श की कॉल न उठाने न ही कॉल मर्जर जैसे कार्य करने की अपील की है। उन्होंने चेताया कि जाने अनजाने अनजान व्यक्ति के आवाहन पर बस उनके एक क्लिक से उनके बैंक खातों में सेंधमारी हो सकती है।
Comments
comment
date
latest news
1 स्कूटी चोर गिरफ्तार

1 स्कूटी चोर गिरफ्तार