News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

देहरादून के डीआरडीओ स्कूल में संकट कर्मचारियों की सैलरी रुकी,प्रबंधन बदलाव से हड़कंप

  • Share
देहरादून के डीआरडीओ स्कूल में संकट कर्मचारियों की सैलरी रुकी,प्रबंधन बदलाव से हड़कंप

shikhrokiawaaz.com

05/06/2026

देहरादून:रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(डीआरडीओ) से संबद्ध रक्षा अनुसंधान विद्यालय, देहरादून में अचानक प्रबंधन परिवर्तन को लेकर विवाद और गहरा गया है। विद्यालय के कर्मचारियों और अभिभावकों ने इस फैसले का विरोध करते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय का प्रबंधन डीआरईएस से हटाकर डीएवी को सौंप दिया गया, जिससे शिक्षा व्यवस्था और स्कूल के संचालन पर नकारात्मक असर पड़ा है। अभिभावकों ने भी इस निर्णय को छात्रों के हितों के खिलाफ बताते हुए कहा है कि इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और स्कूल का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हुआ है।
कर्मचारियों के अनुसार, उन्हें न तो कोई लिखित आदेश दिया गया और न ही उनकी सेवा शर्तों को लेकर स्पष्टता प्रदान की गई। मौखिक रूप से यह कहा गया है कि वे अब डीएवी प्रबंधन के तहत कार्य करेंगे और वेतन संरचना में भी बदलाव किया जा सकता है, जिससे कर्मचारियों में असुरक्षा और भय का माहौल है।
वहीं अप्रैल 2026 का वेतन अब तक न मिलने से स्थिति और गंभीर हो गई है और कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभिभावकों और कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि विद्यालय में अचानक लिए गए निर्णय, बार-बार हो रहे बदलाव और अनिश्चितता के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में पारदर्शिता लाई जाए और कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पक्षों को विश्वास में लिया जाए। साथ ही, यह मामला पहले से ही न्यायालय में लंबित होने के बावजूद जल्दबाजी में प्रबंधन परिवर्तन किए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं।
कर्मचारियों और अभिभावकों ने सरकार और जिला प्रशासन से अपील की है कि इस पूरे मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को साफ किया जाए, ताकि विद्यालय में स्थिरता लौट सके और छात्रों की पढ़ाई पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
Comments
comment
date
latest news
नंबर प्लेट पर फोल्डिंग क्रिएटिविटी दिखाना पड़ा भारी,बाइक सीज़

नंबर प्लेट पर फोल्डिंग क्रिएटिविटी दिखाना पड़ा भारी,बाइक सीज़