News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

नकल माफिया हाकम संग साथी संग गिरफ्तार

  • Share
नकल माफिया हाकम संग साथी संग गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/20/2025


देहरादून:- 
कल रविवार 21 सितंबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा आयोजित की जा रही विभिन्न विभागों की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देने वाले एक नकल गिरोह का एसटीएफ देहरादून व दून पुलिस द्वारा खुलासा करते कुख्यात नकल माफिया हाकम सिंह व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। 

आज शनिवार देर शाम को एसटीएफ कार्यालय में आयोजित सन्युक्त वार्ता में दून पुलिस कप्तान अजय सिंह ने पूरे प्रकरण के विषय मे जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में आयोजित होने वाले सरकारी परीक्षाओं में नकल करने वालो के खिलाफ एसटीएफ सहित इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा निगरानी बरती जा रही है। जिस क्रम में एसटीएफ व दून पुलिस को दो दिन पूर्व अभियर्थियों को यूकेएसएसएससी की परीक्षा में पास करवाने का झांसा देकर कुछ लोगो द्वारा 12 से 15 लाख रुपये की मांग की जा रही है। उक्त सूचना पर एसटीएफ व दून पुलिस द्वारा संयुक्त तौर पर कार्यवाही करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू की व गोपनीय जानकारी में एसटीएफ़ को जिन अभियर्थियों के नंबर मिले थे उन अभियर्थियों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि एक अभियर्थी पंकज गौड़ द्वारा उनको परीक्षा में पास करवाने की बात कही थी व उसके द्वारा अपने कांटेक्ट से उन्हें परीक्षा में उत्तीर्ण करवाने के एवज में 12 से 15 लाख रुपये मांगे जा रहे है। हालांकि किसी के द्वारा फिलहाल तक पैसे नही दिए गए थे।

एसटीएफ द्वारा तुरंत उस एक अभियर्थी पकंज गौड़(32) पुत्र केशवानंद गौड़ निवासी ग्राम कंडारी ब्लॉक नौगांव राजस्व थाना कंडारी बड़कोट उत्तरकाशी की जानकारी फ़ोन डिटेल्स निकाली तो उसका हाकम सिंह के संपर्क मे होने की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस टीम व एसटीएफ द्वारा कल हाकम सिंह(42) पुत्र केदार सिंह निवासी ग्राम निवाड़ी पोस्ट बैटरी थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी को हाकम समेत पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

एसएसपी एसटीएफ़ नवनीत सिंह ने बताया कि दोनो अभियुक्तो के विरुद्ध पटेलनगर कोतवाली में उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 नवनीत सिंह ने बताया कि हाकम सिंह व उसके साथी का प्लान था कि अभियर्थियों को यूकेएसएसएससी में पास करवाने को 12 से 15 लाख रुपये की मांगे जाएंगे।  अगर अभियर्थी स्वयं पास हो जाते तो वह सारे पैसे स्वयं रख लेते और अगर नही होते तो वह पैसे यूकेएसएसएससी की आगे होने वाली किसी परीक्षा में पास करवाने को एडजस्ट करने का झांसा देने का प्लान था।

नवनीत सिंह ने बताया कि संयुक्त टीम द्वारा नकल माफिया व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कल आयोजित होने वाली परीक्षा पूर्णतः पारदर्शिता से करवाई जाएगी, कल का प्रश्न पत्र पूर्णतः बिना कोम्प्रोमाईज़ हुए सुरक्षित है। और साइबर कमांडो द्वारा भी सोशल मीडिया की लगातार की जा रही मॉनिटरिंग से सोशल मीडिया जा कहीं भी और सक्रिय नकल गिरोह के खिलाफ निगरानी बरती जा रही है।

वहीं अजय सिंह ने भी सभी छात्रों को कल की परीक्षा के निष्पक्ष होने व सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षित परीक्षा आयोजित होने का आश्वासन दिया है।
Comments
comment
date
latest news
सेलाकुई पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, चोरी करने की नीयत से घुसे एक घर मे गुस्साए गृह स्वामी ने अपने बेटों व पड़ोसी संग मिलकर डंडों से पीटकर की युवक की हत्या

सेलाकुई पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, चोरी करने की नीयत से घुसे एक घर मे गुस्साए गृह स्वामी ने अपने बेटों व पड़ोसी संग मिलकर डंडों से पीटकर की युवक की हत्या