News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा पर मुकदमा

  • Share
सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा पर मुकदमा

shikhrokiawaaz.com

04/19/2024


देहरादून-: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक बातें लिखकर उनकी छवि धूमिल करने पर कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

कल गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के संयोजक  अजीत नेगी द्वारा कोतवाली नगर में गरिमा मेहरा दसौनी द्वारा अपनी फेसबुक आईडी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवि धूमिल करने के लिए व उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से झूठी,भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट करने के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज करवाया है। 
अजीत नेगी ने कहा कि यह वीडियो पूरी तरह से झूठी व एडिट की गई है। बताया कि गरिमा दसौनी की ओर से आम जनमानस व मतदाताओं में मुख्यमंत्री एवं उत्तराखंड सरकार की छवि को जानबूझकर धूमिल करने और बदनाम करने के उद्देश्य से साजिश के भ्रामक वीडियो प्रसारित की गई है।
कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी के खिलाफ कोतवाली नगर में आईपीसी धारा 188,417,419,469,126 क व आईटी एक्ट 66 डी में मुकदमा दर्ज किया है।
Comments
comment
date
latest news
कांग्रेस की केदारनाथ पदयात्रा मात्र गुटबाज़ी है: देवेंद्र भसीन

कांग्रेस की केदारनाथ पदयात्रा मात्र गुटबाज़ी है: देवेंद्र भसीन