News :
मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले 02 दिन का अलर्ट जारी नेपाल का यू टर्न विदेशी रेस्क्यू टीम को नेपाल ने आने की अनुमति, किन्तु लिमिटेड एक्सेस के साथ! नीट-पीजी परीक्षा को लेकर पौड़ी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी आपरेशन नाईट: बारिश के बीच भी दून पुलिस का शहर-देहात में सुरक्षा पहरा फर्म की 15 लाख की रकम निजी अकाउंट में डालने वाला अकाउंटेंट गिरफ्तार कप्तान प्रमेन्द्र ने बैठक में अधिकारियों की लगाई क्लास,कहा लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जाएगी 43 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पर कप्तान ने प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित किंग्स ऑफ उत्तराखण्ड के ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार किंग्स ऑफ उत्तराखण्ड का ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार

सेनानायक श्वेता चौबे ने "फिट इण्डिया, फिट उत्तराखण्ड” के तहत आधुनिक जिम्नेजियम का किया उद्धघाटन

  • Share
सेनानायक श्वेता चौबे ने

shikhrokiawaaz.com

04/08/2025


देहरादून:आज मंगलवार को सेनानायक आई.आर.बी. द्वितीय देहरादून श्वेता चौबे ने “फिट इण्डिया, फिट उत्तराखण्ड” अभियान के तहत पुलिस कर्मियों को फिटनेस हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से वाहिनी परिसर मे आधुनिक जिम्नेजियम का उद्धघाटन किया।
गौरतलब है कि “फिट उत्तराखंड मिशन” राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया एक विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
जिस क्रम में सेनानायक श्वेता चौबे द्वारा अभियान को आगे बढाते हुए सभी को नियमित रूप से जिम करने के लिए प्रेरित किया गया। वाहिनी परिसर में जिम खुलने से सभी पुलिस कार्मियों में काफी उत्साह है,नियमित वर्कआउट करने से पुलिस कार्मिक न सिर्फ शारीरिक रूप से अपितु मानसिक रूप से भी स्वस्थ होगे, इसके अलावा पुलिस कार्मिको में ऊर्जा का स्तर भी बढेगा व फिटनेस में सुधार होने से आत्मविश्वास भी बढेगा।
उक्त आधुनिक जिम्नेजियम में चेस्ट प्रेस मशीन, लेग कर्ल/एक्सटेंशन, पुल डाउन मशीन, मल्टी फंक्शन स्टेशन, ट्रेडमिल व हाइप एक्सटेंशन आदि जैसी आधुनिक मशीने व फिटनेस हेतु आधुनिक उपकरण लगाए गए है।
इस अवसर पर  चक्रधर अन्थवाल उपसेनानायक, सिद्धार्थ कुकरेती शिविरपाल,राजेश बिष्ट दलनायक, राजपाल सिंह दलनायक,रामपाल सूबेदार सैन्य सहायक एंव अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
देहरादून और कोलकत्ता में हुई घटना को लेकर जबर्दस्त विरोध एवं कैण्डिल मार्च

देहरादून और कोलकत्ता में हुई घटना को लेकर जबर्दस्त विरोध एवं कैण्डिल मार्च