News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

सेनानायक,आई0आर0बी0 द्वितीय श्वेता चौबे ने किया मासिक सम्मेलन का आयोजन

  • Share
सेनानायक,आई0आर0बी0 द्वितीय श्वेता चौबे ने किया मासिक सम्मेलन का आयोजन

shikhrokiawaaz.com

03/25/2025


देहरादून:आज मंगलवार को सेनानायक,आई0आर0बी0 द्वितीय श्वेता चौबे द्वारा मासिक सम्मेलन आयोजित किया गया।
उक्त सम्मेलन में दलनायको द्वारा अपने दलों की कुशलता से सेनानायक को अवगत कराया गया,सेनानायक श्वेता चौबे  द्वारा कर्मचारियों से उनकी सामुहिक व व्यक्तिगत समस्या पूछकर समस्या के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
उक्त सम्मेलन मे उनके द्वारा व्यवस्थापन पर जनशक्ति पूर्ति के सम्बन्ध में विचार विचार विमर्श व वाहिनी से अन्य जनपद इकाईयों व शाखाओं में सम्बध चल रहे कर्मचारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की गई।
इसी के साथ उनके द्वारा जिन दलों में कर्मिकों को नियुक्त हुए 10-12 वर्ष हो चुके है उनके रोटेशन हेतु सुबेदार सैन्य सहायक को प्रक्रिया प्रारम्भ करने हेतु व समान नागरिकता संहिता नियमावली के अन्तर्गत जिन पुलिस कर्मिको का विवाह दिनांक 26-03-2010 के पश्चात हुआ है उनको विवाह का यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराने हेतु निर्दिशित किया गया।
सेनानायक द्वारा कर्मिकों को आगामी गर्मी के मौसम के दृष्टिगत अपने आप को स्वस्थ रखने, मच्छरो से बचाव करने एवं पीने के लिए साफ पानी का प्रयोग करने हेतु कहा गया।  उनके द्वारा मार्च महीने के मैन ऑफ द मन्थ गुल्मनायक मोहन चंद,अ0गु0 दिनेश चौहान, मु0आ0 आशीष नेगी, संदीप सिंह, आरक्षी शुभम चौधरी, कुक सुशीला देवी को प्रदान किया गया।
उक्त सम्मेलन में डाँ0 पूर्णिमा गर्ग सहायक सेनानायक, सिद्धार्थ कुकरेती शिविरपाल,राजेश बिष्ट दलनायक एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
नैनीताल पुलिस ने ढूंढे 37.48 लाख के खोए मोबाइल फ़ोन, स्वामियों को किये सुपुर्द

नैनीताल पुलिस ने ढूंढे 37.48 लाख के खोए मोबाइल फ़ोन, स्वामियों को किये सुपुर्द