News :
शादी कर मौका देख माल साफ करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण ऋण वितरण में तेजी लाएं बैंक,जमा राशि तक सीमित न रहें: एडीएम के.के. मिश्रा एमबीबीएस फर्जी प्रमाणपत्र मामले में भोपाल निवासी अभियुक्त गिरफ्तार क्लेमेंटटाउन हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार* फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 पटवारी निलंबित, लेखपाल संघ का शुक्रवार से प्रमाणपत्र कार्य बहिष्कार 3 सीओ के तबादले, स्वप्निल मुयाल को भेजा सतर्कता मुख्यालय “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ जागरूकता अभियान चला रहे साइक्लिस्ट सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ जागरूकता अभियान चला रहे साइक्लिस्ट सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास करने वाले फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

क्लेमेंटटाउन हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार*

  • Share
क्लेमेंटटाउन हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार*

shikhrokiawaaz.com

09/24/2026


देहरादून:राजधानी देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 
एसएसपी देहरादून के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार,पत्नी द्वारा तलाक लेने की तैयारी किए जाने से नाराज पति ने हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया,आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।
बीती 21 सितंबर की सुबह करीब 6:30 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लेमेंटटाउन को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर महिला मृत अवस्था में मिली। उसके सिर और पेट पर गोली लगने के निशान थे।
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटटाउन में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी धीरज कुमार पंवार उर्फ लल्लू का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती थी। पिछले कुछ समय से पत्नी ने आरोपी को घर में प्रवेश करने से रोक दिया था और बच्चों से भी मिलने नहीं दे रही थी। इसी बीच आरोपी को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी उससे तलाक लेने की तैयारी कर रही है। इस बात से नाराज होकर उसने पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए देहरादून पहुंचा था,उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद घटनास्थल से फरार होकर मोबाइल फोन बंद कर लिया था। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार कल देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरज कुमार पंवार
(उम्र30) उर्फ लल्लू पुत्र सुशील कुमार, निवासी मेघा शकरपुर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, के रूप में हुई है। 
पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा घटना के समय पहनी गई शर्ट भी बरामद की गई है।
आरोपी का विवाह करीब 12 वर्ष पहले हुआ था और उसके दो बच्चे हैं। वैवाहिक जीवन में लंबे समय से विवाद चल रहा था,पत्नी के साथ लगातार बढ़ते मतभेद और तलाक की तैयारी की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।
Comments
comment
date
latest news
कूड़ा प्रबंधन में बड़ी सख्ती, एसएसजी महिलाओं को भी मिलेंगे चालान के अधिकार*

कूड़ा प्रबंधन में बड़ी सख्ती, एसएसजी महिलाओं को भी मिलेंगे चालान के अधिकार*