News :
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में देवभूमि की सानिया व पार्थ ने जीता रजत 8.73 ग्राम एमडीएमए संग 2 तस्कर गिरफ्तार चमोली पुल पर जिंदगी और मौत के बीच था युवक, पुलिस ने समय रहते थामा हाथ ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले रही कांस्टेबल जसवंती को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई खुद की गाड़ी का टूटा शीश तो डांट के डर से चुराया किसी और का ई रिक्शा सरकारी ट्यूबवेलों से बिजली की तार चोरी करने वाले 3 युवक गिरफ्तार *सहकारिता ग्रामीण विकास और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम: गणेश जोशी* पुलिस लाईन ने दून पुलिस ने दी सेवानिवृत्त कर्मियों को यादगार विदाई यूटीईटी परीक्षा में अपने स्थान पर मुन्नाभाई बिठाने वाला युवक गिरफ्तार मेरी धरती पहाड़, मेरा हौसला बेमिसाल

भराडीसैंण में आयोजित इन्वेस्ट समिट में मुख्यमंत्री ने की शिरकत

  • Share
भराडीसैंण में आयोजित इन्वेस्ट समिट में मुख्यमंत्री ने की शिरकत

shikhrokiawaaz.com

11/13/2024


भराड़ीसैण-: भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करने चमोली पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा धाम में पूजा अर्चना के बाद भराड़ीसैण में रोजगार क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को उद्यमियों व युवाओं को प्रोत्साहित करने को आयोजित इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम में हिस्सा किया। 



आज बुधवार को भराड़ीसैण हेलीपैड पहुँचे मुख्यमंत्री का पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी चमोली सन्दीप तिवारी, पुलिस कप्तान चमोली सर्वेश पंवार,मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार द्वारा पुष्पचगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। सेरिमोनियल ड्रेस से सजी चमोली पुलिस के जवानों ने सलामी दी।


युवाओं के लिए रोजगार के नए नए अवसर उत्पन्न करने को उत्तराखंड सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों के इतर छोटे बड़े उद्यमियों को राज्य में आर्थिक उर्ध्वगामी गतिविधियों को बढ़ावा देने सहित स्वरोजगार के लिए महत्वपूर्ण बताया है, जिससे स्थानीय रोजगार में वृद्धि और समग्र विकास की संभावनाएँ बढ़ाई जा सकेंगी। जिसके तहत सरकार द्वारा भराड़ीसैण में उद्यमियों को प्रोत्साहित करने को आयोजित इन्वेस्टर समिट में मुख्यमंत्री द्वारा खुद भी शिरकत कर उद्यमियों का उत्साह बढ़ाया।



गौरतलब है कि 'इन्वेस्ट समिट' का उद्देश्य राज्य में निवेशकों को आमंत्रित कर रोजगार के नए अवसरों को सृजित करना है। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, उद्योगपतियों और सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया, जो उत्तराखंड की आर्थिक संभावनाओं को उजागर करने में मदद करेंगे।




Comments
comment
date
latest news
अंकिता हत्याकांड के बाद छह महीने में खत्म करना था पटवारी राज, अब भी जारी, आयोग ने मांगा जवाब

अंकिता हत्याकांड के बाद छह महीने में खत्म करना था पटवारी राज, अब भी जारी, आयोग ने मांगा जवाब