News :
19 अप्रैल को चारधाम 2026 का आगाज, एडीजी लॉ एंड आर्डर ने उत्तरकाशी पुलिस बल में यात्रा को सकुशल सम्पन्न करवाने को भरा जोश ऑपरेशन प्रहार में दून पुलिस की बड़ी सफलता एआई की महत्वता, डिजिटल नवाचार सहित साइबर सुरक्षा का उद्देश्य सिद्ध करने को दून में कल आयोजित होगा 5वां इंडिया डिजिटल एम्पावरमेंट समिट एवं अवॉर्ड्स चारधाम यात्रा को लेकर श्रीनगर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर उच्चस्तरीय मंथन ऑपरेशन स्माइल के तहत दून पुलिस ने परिजनों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान* स्कूल हैं, लेकिन बच्चे नहीं खाली होती कक्षाओं की सच्चाई* कप्तान प्रमेन्द्र की टीम के बेहतरीन टीम वर्क व कड़ी सुरक्षा के चलते सफल रहा पीएम का दौरा इग्नू कार्यक्रम में सामाजिक बाधाओं और लैंगिक असमानता पर हुआ गहन मंथन सिर पर ब्रहमकमल टोपी पहने पीएम मोदी ने प्रकट किया उत्तराखंड प्रेम दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस-हाईवे का शुभारंभ, एसएसपी देहरादून ने दिया सुरक्षा और स्वागत का संदेश

19 अप्रैल को चारधाम 2026 का आगाज, एडीजी लॉ एंड आर्डर ने उत्तरकाशी पुलिस बल में यात्रा को सकुशल सम्पन्न करवाने को भरा जोश

  • Share
19 अप्रैल को चारधाम 2026 का आगाज, एडीजी लॉ एंड आर्डर ने उत्तरकाशी पुलिस बल में यात्रा को सकुशल सम्पन्न करवाने को भरा जोश

shikhrokiawaaz.com

04/15/2026


उत्तरकाशी-:  19 अप्रैल को अक्षय तृतीय के शुभ अवसर पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा-2026 की शुरुआत हो रही है। चारधाम यात्रा के सफल व सुरक्षित आगाज़ जो एडीजी लॉ एंड आर्डर वी0 मुरुगेशन दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुँचे है। जहां आज बुधवार को एडीजी लॉ एंड आर्डर द्वारा यात्रा को आने वाले यात्रियों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

अपने दो दिवसीय उत्तरकाशी भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत एडीजी द्वारा आज पुलिस लाइन ज्ञानसू में यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। तत्पश्चात यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए उन्होंने यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित संचालित करने को प्रतिबद्ध रहने को कर्मियों में जोश भरा।

उन्होंने पुलिस बल को 19 अप्रैल से प्रारम्भ हो रही यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम यात्रा के मद्देनज़र अतिरिक्त सतर्कता, भारी भीड़ के आगमन के तहत सम्पूर्ण जनपद में बेहतर ट्रैफिक व भीड़ प्रबंधन, शिष्ट व्यवहार तथा श्रद्धालुओं को न्यूनतम समय में सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। यात्रा के दौरान विशेष तौर पर सोशल मीडिया पर निगरानी रखते हुए अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर पुलिस कप्तान उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि यात्रा को 2 सुपरजोन, 12 जोन व 30 सेक्टर में विभाजित कर लगभग 600 पुलिस/सुरक्षा कर्मियों सहित एसडीआरएफ, फायर, पीएसी व एटीएस  टीमों की तैनाती की गई है।

ब्रीफिंग के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी यात्रा संचालन के संबंध में अपने विचार एवं अनुभव साझा किए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी एवं बड़कोट सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
धर्मनगरी से देंगे सनातन का संदेश,सनातनियों की सोच को बढ़ाएंगे आगे:डॉ भूपेन्द्र मोदी

धर्मनगरी से देंगे सनातन का संदेश,सनातनियों की सोच को बढ़ाएंगे आगे:डॉ भूपेन्द्र मोदी