News :
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में एबीवीपी ने अध्यक्ष समेत 3 पदों पर की जीत हासिल सुपारी किलर जैकी व उसके 2 साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में मुक़दमा दर्ज सार्वजनिक जगह झगड़ा करने वाले 5 युवक गिरफ्तार बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी जांच, 48 मार्गों का निरीक्षण करेगा प्रशासन 55 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, पंजाब से एक साइबर आरोपी गिरफ्तार* कालिंदी खाल में एसडीआरएफ का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी 19 ट्रेकर्स सकुशल निकाले गए एमबीबीएस दाखिला फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 अभियुक्त और गिरफ्तार कालिंदी खाल से 11 ट्रैकर्स सकुशल रेस्क्यू, खराब मौसम के चलते शेष 8 को कल किया जाएगा रेस्क्यू जन समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचता युवक गिरफ्तार

चमोली पुलिस 48 घंटे में दो गुमशुदा युवतियों को सकुशल बरामद किया

  • Share
चमोली पुलिस 48 घंटे में दो गुमशुदा युवतियों को सकुशल बरामद किया

shikhrokiawaaz.com

10/08/2025

कर्णप्रयाग:मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण पेश करते हुए कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर दो गुमशुदा युवतियों को ढूंढ निकालने में सफलता प्राप्त की है।
बीती 6 अक्टूबर को एक शिकायकर्ता ने कोतवाली कर्णप्रयाग में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पुत्री और उसकी एक सहेली (19 वर्ष) 05 अक्टूबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं,जिसे उनके द्वारा आस-पास के क्षेत्रों में तथा अपनी रिस्तेदारी में ढूंढने का काफी प्रयास किया गया किन्तु उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
महिलाओं से जुड़ा उक्त मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी दर्ज की और एक विशेष टीम गठित की।
गठित टीम ने खोजबीन के दौरान स्थानीय वाहन चालकों से पूछताछ,सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच और मोबाइल सर्विलांस तकनीक का प्रयोग कर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया।
निरंतर प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली एक युवती को 06 अक्टूबर को हरिद्वार से तथा दूसरी को 07 अक्टूबर को देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया गया।
दोनों युवतियों को विधिक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने कर्णप्रयाग पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया, यह सफलता पुलिस की तकनीकी दक्षता, समर्पण और मानवीय संवेदनशीलता का प्रतीक मानी जा रही है।




Comments
comment
date
latest news
ग्रामीणों को 'गढ़वाली' में दिलाई नशा उन्मूलन की शपथ

ग्रामीणों को 'गढ़वाली' में दिलाई नशा उन्मूलन की शपथ