News :
राष्ट्रपति पुलिस कलर उत्तराखंड पुलिस में वर्तमान में कार्यरत, सेवानिवृत्त अधिकारियो,कर्मियों का सम्मान:डीजीपी पंतनगर विश्विद्यालय के कुलपति चयन में यूजीसी के नियमो के उल्लंघन का हवाला देते हुए नियुक्ति रद्द की उठी मांग राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, केंद्र मंत्री अमित शाह ने रहे शामिल नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा कांग्रेस नेता संदीप के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगाए शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा तुंगनाथ धाम के कपाट भारतीय हॉकी टीम ने छटवीं बार जीती एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं

चमोली पुलिस द्वारा सराफ़ा दुकानों का किया औचक निरीक्षण

  • Share
चमोली पुलिस द्वारा सराफ़ा दुकानों का किया औचक निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

09/05/2024


चमोली: जनपद में समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस द्वारा आज पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आभूषण की दुकान स्वामियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी।
उक्त गोष्ठी में दुकान मालिकों को अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम व सुरक्षा के दृष्टिगत अन्य सुरक्षा उपायों को अपनाने हेतु अवगत कराते हुए, उक्त सुरक्षा उपायों को चोरी और लूट जैसी घटनाओं को रोकाने तथा अपराधियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण बताया। गोष्ठी के पश्चात समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थाना क्षेत्र में पडने वाली सभी ज्वैलर्स की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों और अलार्म सिस्टम की जाँच कर, यह सुनिश्चित किया गया कि क्या सभी दुकानों में सुरक्षा के उचित प्रबंध मौजूद हैं। इसके साथ ही, दुकानदारों को सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं और सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया जिससे चोरी या किसी अन्य अपराध की संभावना को कम किया जा सके। पुलिस द्वारा सभी दुकान मालिकों को अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे और अलार्म सिस्टम लगाने के लिए एक निश्चित समय सीमा दी और कहा कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें नोटिस दिया जाएगा। जहाँ आवश्यक समझा गया, वहाँ दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए ताकि वे सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत कर सकें। यह अभियान क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रत्येक दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम को कार्यशील दशा में रखने हेतु अवगत कराते हुए अन्य सुरक्षा प्रणालियों की जाँच की गयी। सभी दुकानदारों को उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरे, मोशन सेंसर और शोर अलार्म स्थापित करने, अपने दुकानों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के सत्यापन कराने तथा सुरक्षा के प्रति कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने व नियमित रूप से अपनी सुरक्षा प्रणालियों का परीक्षण करने की हिदायत दी गयी।
इस पहल का आभूषण दुकान के मालिकों द्वारा स्वागत किया गया, जिन्होंने सुरक्षा की आवश्यकता को समझा और सुधार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Comments
comment
date
latest news
सफलता: जिसके लिए हुआ था गठन वह शातिर 25 साल बाद जमशेदपुर से गिरफ्तार, फिंगरप्रिंट से हुई पहचान

सफलता: जिसके लिए हुआ था गठन वह शातिर 25 साल बाद जमशेदपुर से गिरफ्तार, फिंगरप्रिंट से हुई पहचान